Pahalgam War Zone गेम हुआ लॉन्च, रांची के युवा ने दिखाया देशभक्ति और तकनीक का दम

रांची के युवा ने राहुल करमाली बनाया देशभक्ति से भरपूर मोबाइल गेम Pahalgam War Zone. गेम के लॉन्च इवेंट में बच्चों ने ट्रायल खेला और देशभक्ति, तकनीक और प्रेरणा का अनोखा संगम देखने को मिला. जानें इस गेम की खासियत

झारखंड की राजधानी रांची में एक अनोखा डिजिटल प्रयास देखने को मिला. कलाम अकैडमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति से भरपूर मोबाइल गेम का भव्य लॉन्च किया गया. इस गेम का नाम Pahalgam War Zone है, जो 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

इस देशभक्ति से ओत-प्रोत गेम को रांची के युवा गेम डेवलपर राहुल करमाली ने डिजाइन किया है. इसका उद्देश्य युवाओं को रियल-टाइम एक्शन, वीरता और तकनीक से जोड़ते हुए देशभक्ति का नया अनुभव देना है.

क्या है खास?

गेम का लाइव डेमो रियल वार जोन की तरह एक्शन से भरपूर है. कलाम अकैडमी के निदेशक विकास मिश्रा और गेम डेवेलपर ग्रुप रांची के रिशव ने युवाओं को डिजिटल इनोवेशन के लिए प्रेरित किया. ट्राइबल ग्लोबल क्वीन 2025 अलीशा गौतम ने भी गेम की सराहना की.

छोटे बच्चों की बड़ीबातें: 6 से 10 साल के बच्चों ने गेम खेलकर अपने सपनों की बात कही – कोई सैनिक बनना चाहता है, तो कोई गेम डेवलपर

कार्यक्रम का यूट्यूब लाइव टेलीकास्ट हजारों लोगों ने देखा और सराहा. यह न सिर्फ एक गेम लॉन्च था, बल्कि छोटे शहरों के युवाओं के आत्मविश्वास और तकनीकी क्षमता का जश्न भी था.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >