लॉन्च से पहले लीक हुए Oppo Find X9 Ultra और X9s के फीचर्स और कीमत

OPPO इस महीने भारत में Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s लॉन्च करने वाला है. वहीं दोनों मॉडल्स के फीचर्स और कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है. दोनों स्मार्टफोन्स में प्रीमियम कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.

OPPO ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि उसके नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s इस महीने भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं. कंपनी इससे पहले दोनों डिवाइसेज़ को चीन और कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश कर चुकी है और अब भारतीय यूज़र्स के लिए इन्हें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है, लेकिन नए टीजर्स और ऑनलाइन लिस्टिंग्स से इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है.

Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा दमदार कैमरा सेटअप

Oppo Find X9 Ultra को कंपनी का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है. इसमें फ्लैट मेटल फ्रेम मिलेगा और राइट साइड एक नया ऑरेंज बटन भी देखने को मिल सकता है. गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा.

स्मार्टफोन में Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हो सकता है. फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया जाएगा. रियर और फ्रंट दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. इसके साथ 7050mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.

Oppo Find X9s में भी मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स

दूसरी ओर Oppo Find X9s को भी प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Hasselblad-ट्यून ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस हो सकता है.

फोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहद पतले 1.15mm बेजल्स के साथ आएगा.

भारत में कीमत और उपलब्धता

लीक्स के अनुसार, Oppo दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में 15 मई को लॉन्च कर सकती है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस तारीख को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है. कीमत की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra की कीमत भारत में 1,49,999 रुपये से अधिक हो सकती है. वहीं Oppo Find X9s करीब 70,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है.

दोनों स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट्स पहले ही Flipkart, Amazon India और Oppo India पर लाइव हो चुकी हैं. फिलहाल इन लिस्टिंग्स में डिवाइसेज को Coming Soon टैग के साथ दिखाया गया है, जिससे साफ है कि लॉन्च के बाद ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE6 Lite vs OPPO K14: ₹20000 के बजट में कौन-सा फोन देता है ज्यादा वैल्यू?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >