OpenAI Voice Engine: 15 सेकेंड के सैंपल से असली आवाज का क्लोन तैयार कर देगा यह टूल

OpenAI Voice Engine: एआई वॉयस इंजन का परीक्षण चल रहा है. यह वॉयस इंजन उन लोगों की मदद करेगा जो पढ़ नहीं सकते, बातों का अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट नहीं कर सकते और उनकी भी मदद करेगा, जो बोलने की क्षमता खो चुके हैं.

OpenAI Voice Engine: चैटजीपीटी को तैयार करनेवाली कंपनी ओपनएआई अब वॉयस असिस्टेंट कारोबार में उतर रही है. कंपनी ने एक ऐसी तकनीक तैयार की है, जो किसी भी व्यक्ति की आवाज को क्लोन कर सकती है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण वह इसे अभी सार्वजनिक रूप से पेश नहीं करेगी.

कंपनी का दावा

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई से जुड़े काम करनेवाली इस कंपनी ने नाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल करने के ठीक एक सप्ताह बाद अपनी नयी वॉयस इंजन तकनीक का अनावरण किया है. कंपनी का दावा है कि वह किसी भी व्यक्ति की बात करते हुए केवल 15 सेकेंड की रिकॉर्डिंग की मदद से उनकी आवाज तैयार कर सकती है.

AI को लेकर एलन मस्क ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बताया- 2029 के अंत तक इंसान से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा एआई

दुरुपयोग का खतरा

कंपनी ने कहा कि वह शुरुआत में कुछ परीक्षकों के साथ इसका पूर्वावलोकन करने की योजना बना रही है, लेकिन दुरुपयोग के जोखिम के चलते फिलहाल यह तकनीक सभी के लिए उपलब्ध नहीं होगी. सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ने कहा कि हम मानते हैं कि लोगों की आवाज से मिलता-जुलता भाषण तैयार करने के गंभीर जोखिम हैं.

पढ़ने और बोलने में असक्षम लोगों की करेगा मदद

ओपनएआई का वॉयस इंजन का फिलहाल परीक्षण किया जा रहा है. कंपनियों के एक छोटे समूह द्वारा इसका ट्रायल किया जा रहा है. ये कंपनियां वॉयस इंजन का उपयोग उन लोगों की मदद करने के लिए कर रही हैं, जो पढ़ नहीं सकते या दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट नहीं कर सकते, या फिर बोलने की क्षमता खो चुके हैं. किसी की वॉयस की कॉपी बनाने के लिए वॉयस इंजन को केवल उनकी बातचीत की एक छोटी रिकॉर्डिंग और पढ़ने के लिए कुछ टेक्स्ट की जरूरत होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉयस इंजन का परीक्षण करने वाली कंपनियों को सख्त नियमों का पालन करने के निर्देश दिये गये हैं.

Bizarre: यह कुत्तों की नौकरी खा जाएगा… जब असली कुत्ते का हुआ रोबोटिक डॉग से सामना, देखें Viral Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >