अगर आप ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में आपको इसे चलाने के लिए फोन या लैपटॉप की जरूरत नहीं पड़ सकती है. क्योंकि, OpenAI एक ऐसा AI डिवाइस लेकर आ सकती है, जो Amazon Alexa और Google Nest की तरह सिर्फ आपकी आवाज सुनकर आपके रोजमर्रा के कई काम आसान बना सकेगा. हालांकि, OpenAI का यह नया स्मार्ट डिवाइस एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट से काफी अलग हो सकता है.
OpenAI का नया AI डिवाइस कैसा होगा?
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI एक नए स्मार्ट AI हार्डवेयर डिवाइस पर काम कर रही है, जिसमें स्क्रीन नहीं होगी. यह नया डिवाइस एक AI स्मार्ट स्पीकर जैसा हो सकता है. हालांकि, यह आम स्मार्ट स्पीकर से काफी अलग होगा. इसमें स्क्रीन नहीं होगी, लेकिन यह ChatGPT से जुड़कर आपके सवालों के जवाब देगा, घर के दूसरे स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करेगा और आपके कई डेली रूटीन वाले कामों को आसान बना सकेगा. कंपनी इसे AI Companion के तौर पर डेवलप कर रही है, जो घर में हमेशा आपके साथ रहेगा.
समय के साथ आपको समझने लगेगा
OpenAI का यह डिवाइस सिर्फ कमांड मानने तक सीमित नहीं रहेगा. यह धीरे-धीरे आपकी पसंद, आदतों और जरूरतों को समझेगा, जिससे समय के साथ इसके जवाब और सुझाव ज्यादा पर्सनल हो जाएंगे. बताया जा रहा है कि यह आपकी परमिशन मिलने पर ईमेल और दूसरे डिजिटल डेटा का इस्तेमाल करके आपकी जरूरतों के मुताबिक मदद भी कर सकेगा.
हो सकता है अलग डिजाइन
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है, कि इस डिवाइस में कुछ ऐसे मैकेनिकल पार्ट्स हो सकते हैं, जो अपने आप मूव कर सकें. यानी यह सिर्फ एक स्पीकर नहीं होगा, बल्कि ऐसा डिवाइस होगा जो ज्यादा नेचुरल और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगा. OpenAI का मकसद इसे ChatGPT का एक फिजिकल रूप बनाना है.
Apple के पूर्व इंजीनियर भी कर रहे हैं मदद
इस प्रोजेक्ट पर OpenAI के साथ कई ऐसे इंजीनियर काम कर रहे हैं, जो पहले Apple में रह चुके हैं और iPhone तथा Mac जैसे प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट में शामिल रहे हैं. इससे माना जा रहा है कि कंपनी हार्डवेयर मार्केट में भी मजबूत शुरुआत करना चाहती है.
कब होगा लॉन्च?
फिलहाल OpenAI ने इस AI डिवाइस के लॉन्च की तारीख, कीमत या डिजाइन के बारे में कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी है. अभी यह प्रोडक्ट डेवलपमेंट के शुरुआती फेज में है. अगर OpenAI इस डिवाइस को लॉन्च करती है, तो यह कंपनी की AI हार्डवेयर कैटेगरी में पहली बड़ी एंट्री होगी.
ये भी पढ़ें: AI पर भरोसा पड़ा भारी, इंसान ही आये इस ऑटो कंपनी के काम, जानें क्या हुई गलती
