OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-5.4-Cyber पेश कर दिया है. यह मॉडल खासतौर पर साइबर सिक्योरिटी के लिए डिजाइन किया गया है और कंपनी का दावा है, कि यह पुराने मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से सुरक्षा से जुड़ी खामियों (vulnerabilities) को पहचान सकता है. कंपनी ने यह मॉडल ऐसे समय पर पेश किया है, जब हाल ही में Anthropic ने भी अपना नया AI मॉडल Claude Mythos लॉन्च किया था, जिसने कई कंपनियों में हजारों सिक्योरिटी कमजोरियां खोजने का दावा किया है.
GPT-5.4-Cyber क्या है?
GPT-5.4-Cyber एक स्पेशलाइज्ड AI मॉडल है, जिसे सिक्योरिटी से जुड़े एडवांस कामों के लिए बनाया गया है. यह नॉर्मल AI टूल्स की तरह नहीं है, बल्कि यह सॉफ्टवेयर सिस्टम को समझकर उसमें मौजूद कमजोरियों (bugs और vulnerabilities) का पता लगा सकता है, वो भी बिना सोर्स कोड देखे. यह मॉडल कोड के अंदर छिपे खतरों को पहचानने और रिस्क का एनालिसिस करने में कैपेबल है. यानी साइबर एक्सपर्ट्स और रिसर्चर्स इसे इस्तेमाल करके मालवेयर या सिक्योरिटी रिस्क का पता आसानी से लगा सकते हैं. साथ ही, यह मॉडल उन कामों के लिए कम रोक-टोक करता है, जिन्हें आम AI मॉडल सुरक्षा कारणों से करने से मना कर देते हैं, जैसे कि सिस्टम में खामियां ढूंढना.
साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स के लिए कैसे फायदेमंद?
- यह मॉडल खासतौर पर एक्सपर्ट्स और डेवलपर्स के लिए डिजाइन किया गया है.
- यह रियल-टाइम फीडबैक देता है.
- डेवलपमेंट के शुरुआती स्टेज में ही समस्याओं की पहचान करता है.
- बिना सोर्स कोड के भी सॉफ्टवेयर का एनालिसिस कर सकता है.
- इससे प्रोफेशनल्स समय रहते खामियों को ठीक कर सकते हैं और बड़े साइबर अटैक से बच सकते हैं.
Claude Mythos से कैसे अलग है?
पहली नजर में GPT-5.4-Cyber और Claude Mythos एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन दोनों में फर्क है. GPT-5.4-Cyber, GPT-5.4 का ही अपग्रेडेड वर्जन है, जबकि Claude Mythos एक बिल्कुल नई जेनरेशन का मॉडल है. इसके अलावा, Anthropic ने Mythos को करीब 40 कंपनियों तक ही लिमिटेड रखा है, वहीं OpenAI ने अपने मॉडल को Trusted Access for Cyber प्रोग्राम के तहत पेश किया है, जो फरवरी 2026 में शुरू किया गया था.
कौन कर सकता है इस्तेमाल?
सुरक्षा कारणों की वजह से OpenAI ने इस मॉडल को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया है. कंपनी के मुताबिक, ऐसे टूल्स का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है, इसलिए केवल वेरिफाइड यूजर्स और संगठनों को ही इसका एक्सेस मिलेगा. इसके लिए एक खास प्रोग्राम के तहत आवेदन करना होगा, जिसके बाद कंपनी यूजर्स की आइडेंटिटी वेरीफिकेशन (जैसे सरकारी ID) कर उन्हें एक्सेस देगी. कंपनियां अपने OpenAI रिप्रेजेंटेटिव के जरिए एक्सेस के लिए रिक्वेस्ट कर सकती हैं.
साइबर अटैक रोकने में कैसे मदद करेगा?
- GPT-5.4-Cyber का मुख्य उद्देश्य साइबर हमलों को पहले ही रोकना है.
- यह सिस्टम की कमजोरियों को शुरुआती लेवल पर पहचानता है.
- डेवलपमेंट के दौरान ही समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है.
- इससे कंपनियां फ्यूचर में होने वाले नुकसान से बच सकती हैं और समय व लागत दोनों की बचत होती है.
अन्य AI टूल्स से मुकाबला
आज के समय में साइबर सिक्योरिटी में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में कई कंपनियां इस क्षेत्र में नए टूल्स ला रही हैं. GPT-5.4-Cyber भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जो बेहतर सुरक्षा और तेज रिस्पॉन्स पर फोकस करता है.
यह भी पढें: 8 हफ्तों में बनाओ यूनिकॉर्न स्टार्टअप, Perplexity AI का चैलेंज, जीतोगे तो मिलेंगे करोड़ों
