Xiaomi के नये Mini LED TV लॉन्च, स्मार्ट फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार पिक्चर क्वालिटी

Xiaomi ने भारत में 55, 65 और 75 इंच के Mini LED स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं. ये 4K डिस्प्ले, 1200 निट्स ब्राइटनेस और Dolby Vision जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. टीवी में दमदार साउंड, Google TV सपोर्ट और स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलती है.

Xiaomi ने भारत में अपनी प्रोडक्ट रेंज को बढ़ाते हुए नई Xiaomi TV S Mini LED सीरीज लॉन्च कर दी है. इस नई स्मार्ट टीवी लाइनअप में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के तीन मॉडल शामिल हैं. ये टीवी Xiaomi की Quantum MagiQ टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं और शानदार पिक्चर क्वालिटी का दावा करते हैं.

कीमत और ऑफर्स

Xiaomi TV S Mini LED सीरीज की कीमत-

  • 55 इंच: ₹51,999
  • 65 इंच: ₹71,999
  • 75 इंच: ₹99,999

बैंक ऑफर्स के साथ ग्राहकों को ₹10,000 तक की छूट मिल सकती है, जिससे कीमत घटकर ₹48,999, ₹66,999 और ₹89,999 तक हो जाएगी.

प्री-बुकिंग शुरू

इस सीरीज की प्री-बुकिंग आज 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 21 अप्रैल तक चलेगी. इस दौरान खरीदने पर 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी, जिससे कुल वारंटी 4 साल की हो जाएगी. 21 अप्रैल के बाद खरीदने पर टीवी पर सिर्फ 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी. टीवी की बिक्री 22 अप्रैल 2026 से mi.com, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी.

डिस्प्ले और फीचर्स

  • इन स्मार्ट टीवी में QD Mini-LED डिस्प्ले के साथ 4K Ultra HD (3840×2160 पिक्सल) रेजोल्यूशन मिलता है.
  • 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
  • 60Hz रिफ्रेश रेट (DLG 120Hz सपोर्ट)
  • MEMC और Auto Low Latency Mode
  • इसके अलावा, Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

  • टीवी में क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर, Mali-G52 GPU, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलता है.
  • ये मॉडल्स Google TV OS पर काम करेंगे और Google Assistant के जरिए वॉयस कंट्रोल सपोर्ट करेंगे.

साउंड और कनेक्टिविटी

इस सीरीज में 34W का क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X का सपोर्ट मिलता है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें AirPlay 2, Google Cast, Miracast, Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट मिलता है. इनमें 3 HDMI (1 eARC), 2 USB 2.0, Ethernet, AV पोर्ट और ऑप्टिकल और हेडफोन जैक मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Smart TV में 60Hz, 120Hz और 144Hz का क्या मतलब है? जानिए आपके लिए कौन सा सही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >