Redmi A7 Pro 5G को भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च किया गया था. यह Xiaomi की A सीरीज का पहला ‘Pro’ मॉडल है. लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध भी हो गया है. इसे आप ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं. यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट और तीन शानदार कलर ऑप्शन में आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T8000 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे स्मूथ एक्सपीरियंस देने में मदद करता है. आइए अब जान लेते हैं इस फोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में.
Redmi A7 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स
Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरुआती कीमत ₹12,499 रखी गई है. इसमें आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. अगर आप थोड़ा ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, तो 4GB + 128GB वाला टॉप मॉडल ₹13,499 में मिलेगा.
अच्छी बात ये है कि लॉन्च ऑफर में कंपनी ₹1,000 की छूट भी दे रही है. साथ ही, इसे खरीदने पर आपको 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल जाएगा. ये फोन अब Amazon और Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. आप इसे Black, Mist Blue और Sunset Orange जैसे रंगों में खरीद सकते हैं.
Redmi A7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.9 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 800 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: Unisoc T7250
- रैम: 4GB
- स्टोरेज: 128GB तक
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स: IP52
- कैमरा: 32MP का मेन कैमरा
- फ्रंट कैमरा: 8MP
- बैटरी: 6,300mAh
- चार्जिंग: 15W
यह भी पढ़ें: Samsung ने सस्ते किये अपने फ्लैगशिप फोन, 30 हजार रुपये तक का प्राइस कट
