अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह सही समय हो सकता है. प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में आमतौर पर महंगे माने जाने वाले iPhone अब भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं. Apple Days सेल के दौरान iPhone 15 को ऐसी कीमत पर लिस्ट किया गया है, जो आम यूजर्स के लिए भी इसे पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बना देती है.
इतनी सस्ती हुई कीमत, जानकर चौंक जाएंगे
इस सेल में iPhone 15 की शुरुआती कीमत करीब ₹56,900 रखी गई है. खास बात यह है कि बैंक ऑफर्स लगाने के बाद इसकी कीमत और भी नीचे आ जाती है. कुछ कार्ड्स पर ₹7,500 तक का कैशबैक मिल रहा है, जिससे यह फोन प्रभावी तौर पर ₹50,000 से भी कम में मिल सकता है. अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो कीमत और घट सकती है.
कहां मिल रहा है ये ऑफर?
यह खास ऑफर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म विजय सेल्स पर चल रही Apple Days सेल के दौरान उपलब्ध है. यह सेल सीमित समय के लिए है और 16 अप्रैल तक जारी रहेगी. ऐसे में जो यूजर्स नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह डील मिस करना घाटे का सौदा हो सकता है.
iPhone 15 के फीचर्स क्या हैं?
iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल क्वाॅलिटी देता है. स्क्रीन को मजबूत बनाने के लिए Ceramic Shield प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें A16 Bionic चिपसेट मिलता है, जो स्मूद और तेज एक्सपीरियंस देता है. यह डिवाइस लेटेस्ट iOS सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यूजर्स को नये फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहते हैं.
कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो फोटो और वीडियो दोनों में शानदार रिजल्ट देता है.
क्या यह डील वाकई फायदे की है?
अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो इस कीमत पर iPhone 15 एक मजबूत डील साबित हो सकती है. आमतौर पर फ्लैगशिप iPhones इतनी जल्दी इतने बड़े डिस्काउंट पर नहीं मिलते.
हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है और स्टॉक पर भी निर्भर करता है. ऐसे में जो लोग अपग्रेड की सोच रहे हैं, उनके लिए यह मौका काफी फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google का यह फ्लैगशिप फोन, एक्सचेंज ऑफर पर बड़ी बचत का मौका
