9000mAh जम्बो बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, यहां मिल रहा इंस्टैंट डिस्काउंट

अगर आप बड़ी बैटरी के साथ-साथ बढ़िया फीचर्स वाला फोन चाहते हैं, तो आपके लिए OnePlus Nord 6 अच्छा ऑप्शन होने वाला है. जानिए आज इस मॉडल की पहली सेल पर क्या ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं.

OnePlus ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च किया है, जो OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन है. इस मॉडल की सेल आज से शुरू (OnePlus Nord 6 Sale) हो गई है. खास बात यह कि कंपनी इस पर बढ़िया ऑफर्स भी दे रही है. फोन की खासियत कि बात करें, तो इसमें दमदार Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी 9,000mAh बैटरी के साथ आता है. साथ ही इसमें मजबूत बिल्ड और कई ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं.

कीमत और सेल डिटेल्स

OnePlus Nord 6 दो वेरिएंट्स में मिलेगा, जिसकी कीमत-

  • 8GB RAM + 256GB वेरिएंट के लिए ₹38,999
  • 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹41,999 रखी गई है.

स्मार्टफोन की सेल आज (9 अप्रैल) दोपहर 12 बजे से शुरू है. यह Amazon, OnePlus की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

ऑफर्स की बात करें, तो Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनी ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है. वहीं Axis और HDFC बैंक के कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शन करने पर एक्स्ट्रा ₹3,000 तक की छूट भी दी जा रही है, जिससे शुरुआती कीमत और कम हो जाती है.

कलर ऑप्शन्स

OnePlus Nord 6 को Fresh Mint, Pitch Black और Quick Silver जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें 450 PPI और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर पड़ता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. हीट मैनेजमेंट के लिए बड़ा कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है और कंपनी चार बड़े Android अपडेट्स व छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है.

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 6 में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो लंबा बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है. इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप अन्य डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.

अन्य फीचर्स और ड्यूरेबिलिटी

फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ OReality Audio, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और X-axis लीनियर मोटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही Plus Key फीचर के जरिए यूजर्स स्क्रीन कंटेंट को जल्दी सेव कर सकते हैं.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है, साथ ही GPS, NavIC और Galileo का सपोर्ट भी मिलता है.

ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में Crystal Guard प्रोटेक्शन, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP66, IP68, IP69/IP69K रेटिंग्स दी गई हैं, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती हैं.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसका ज्यादा दबदबा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >