OnePlus 15T चीन में लॉन्च, 7500mAh बैटरी वाले मॉडल की जानिए कीमत और फीचर्स

OnePlus ने अपने 15 सीरीज में एक नया मॉडल OnePlus 15T लॉन्च कर दिया है. यह नया मॉडल भी सीरीज के बाकी मॉडल्स की तरह दमदार फीचर्स से लैस है. कंपनी जल्द ही इस मॉडल को भारत में लॉन्च कर सकती है.

OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T चीन में लॉन्च कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप में शामिल हुआ है और इसे OnePlus 13T का सक्सेसर माना जा रहा है, जिसे ग्लोबली (भारत समेत) OnePlus 13s के नाम से लॉन्च किया गया था. यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. इस नए मॉडल में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स दिए हैं. यह 7,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है. साथ ही मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए इस मॉडल में Snapdragon 8 सीरीज का पावरफुल चिपसेट दिया गया है.

कितनी है नए मॉडल की कीमत?

कंपनी ने चीन में OnePlus 15T को 5 वेरिएंट्स में पेश किया है, जिनकी कीमत-

  • 12GB + 256GB: CNY 4,299 (लगभग ₹58,000)
  • 12GB + 512GB: CNY 4,899 (लगभग ₹67,000)
  • 16GB + 256GB: CNY 4,599 (लगभग ₹63,000)
  • 16GB + 512GB: CNY 5,199 (लगभग ₹71,000)
  • 16GB + 1TB: CNY 5,699 (लगभग ₹78,000)

यह स्मार्टफोन Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हुआ है.

OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस नए मॉडल में 6.32 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक के रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स ब्राइटनेस और 460ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है. स्क्रीन को TÜV Rheinland Eye Protection 5.0 और Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है. साथ ही, फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, मॉडल के बैक पैनल में ड्यूल रियर सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony Ultra Vision सेंसर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

प्रोसेसर: OnePlus 15T में Qualcomm का लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है. इसमें 16GB तक LPDDR5x Ultra Pro RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. फोन में “Lingxi” टच रिस्पॉन्स चिप और G2 Wi-Fi चिप भी दी गई है. फोन में “E-Sports Triple-Core” सिस्टम और खास गेमिंग कर्नेल भी दिया गया है, जिससे हाई-एंड गेमिंग स्मूद रहती है. यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है.

बैटरी: बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार है. इसमें 7,500mAh Glacier बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह करीब 22.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है.

यह भी पढ़ें: 9000mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus का नया फोन, कंपनी ने लॉन्च डेट किया कन्फर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >