OMG: एक ही रनवे पर दो विमान! एक ने की लैडिंग, दूसरे ने भरी उड़ान, DGCA ने लिया एक्शन

Two Planes on Same Runway: सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही डीजीसीए ने मामले में एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

Two Planes on Same Runway: एक ही रनवे पर दो विमान! जी हां. सोशल मीडिया में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक इंडिगो A320 ने उस समय लैंडिंग की कोशिश की, जब एयर इंडिया का एक विमान उसी रनवे से उड़ान भर रहा था.

जाहिर है, प्लेन के अंदर बैठे पैसेंजर्स की जान सांसत में आ गई होगी. इस वीडियो में इंडिगो का विमान एयर इंडिया के विमान के उड़ान भरने के कुछ पल बाद उसी रनवे पर लैंड करता हुआ दिखाई दे रहा है.

OMG: एक ही रनवे पर दो विमान!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह घटना 8 जून की बतायी जा रही है. इसमें इंदौर से इंडिगो की फ्लाइट 6E 6053 को मुंबई एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी से लैंडिंग की मंजूरी मिली थी.

एटीसी के निर्देशों का पालन करते हुए प्लेन में मौजूद पायलट इन कमांड ने अप्रोच और लैंडिंग करा दिया. हालांकि इस दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी सी चूक से कई यात्रियों की जान खतरे में आ सकती थी.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही डीजीसीए ने मामले में एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

एक्स पर एक यूजर ने लिखा है- कल मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा उल्लंघन की बहुत भयावह घटना हुई. इंडिगो का विमान टेक-ऑफ रोल पर एयरइंडिया के विमान से थोड़ी दूरी पर उतरा. जांच के आदेश दिये गए हैं. एटीसी स्टाफ को रोस्टर से हटा दिया गया है. इंडिगो का कहना है कि उसे उतरने की अनुमति दे दी गई थी.

डीजीसीए ने बताया है कि उसने मुंबई हवाई अड्डे पर हुई घटना में शामिल एटीसी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जहां एक आने वाली इंडिगो फ्लाइट रनवे 27 पर उतर गई थी, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट अभी भी उड़ान भरने की प्रक्रिया में थी.

VIRAL VIDEO: ट्रैफिक सिग्नल पर धूप से बचाने के लिए लगाया ग्रीन शेड, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Viral Video: हाय गर्मी! राजस्थान में रेत बनी ‘चूल्हा’, सेंक दिया पापड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >