Nothing Phone 4a vs Phone 3a: कौन सा नथिंग फोन है वैल्यू फॉर मनी, देखें कंपैरिजन

Nothing Phone 4a नए प्रोसेसर, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे अपग्रेड्स के साथ आया है. वहीं Nothing Phone 3a कम कीमत में अच्छे फीचर्स देता है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या नए अपग्रेड्स के लिए ज्यादा पैसे देना सही है या 3a ही बेहतर डील साबित होता है? आइए जानते हैं.

Nothing Phone 4a कल यानी 5 मार्च को ग्लोबली लॉन्च हो गया है. साथ में Nothing Phone 4a Pro भी आया है, जो थोड़ा ज्यादा पावरफुल है. Phone 4a में पिछले साल के Nothing Phone 3a की तुलना में कई बढ़िया अपग्रेड्स हैं. इसमें नया Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा है, जो CPU और GPU दोनों में पिछले जेनरेशन के Snapdragon 7s Gen 3 से बेहतर परफॉर्मेंस देता है. इसके अलावा बैटरी भी बड़ी हो गई है और सॉफ्टवेयर भी अपडेटेड है. आइए जानते हैं कि Nothing Phone 4a और पिछले साल का Nothing Phone 3a एक-दूसरे के मुकाबले कैसे खड़े होते हैं. चाहे बात हो कीमत की, स्पेसिफिकेशन की या फीचर्स की.

Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a: डिस्प्ले

Nothing Phone 4a में अब 6.78-inch LTPS Flexible AMOLED स्क्रीन है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्क्रीन की ब्राइटनेस भी 4,500 nits तक सपोर्ट करती है. डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी मिली हुई है.

वहीं, Nothing Phone 3a में 6.77-inch Full-HD+ Flexible AMOLED स्क्रीन थी, 120Hz Adaptive रिफ्रेश रेट के साथ. ब्राइटनेस 3,000 nits थी और इसमें भी 2160 Hz PWM डिमिंग थी. प्रोटेक्शन के लिए इसमें Panda Glass दिया गया था.

Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a: चिपसेट

Nothing Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट इस्तेमाल हुआ है. इसे Qualcomm Hexagon NPU, 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

वहीं, Phone 3a के पास था 4nm octa-core Snapdragon 7s Gen 3 SoC, जो 12GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता था.

Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a: बैटरी

Nothing Phone 4a में बैटरी के मामले में हल्की-सी बढ़ोतरी हुई है. इसमें अब 5,400mAh की बैटरी है, और ये 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अगर हम Phone 3a की बात करें, तो उसमें 5,000mAh की बैटरी थी, जो उसी 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती थी.

Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a: कैमरा

Phone 4a में पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं. मेन कैमरा 50MP का, पेरिस्कोप कैमरा 50MP का और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी लेने के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Phone 3a का कैमरा भी कम नहीं है. इसमें 50MP का मेन सेंसर (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा है, जो 2x ऑप्टिकल जूम देता है. फ्रंट कैमरा भी वही 32MP का मौजूद है.

Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a: प्राइस

Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई है. इस कीमत में आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है. वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है, जबकि टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के लिए ₹37,999 आपको खर्च करने होंगे.

दूसरी तरफ, Phone 3a थोड़ी किफायती कीमत के साथ आता है. इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹22,999 में मिलता है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹24,999 रखी गई है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus: कौन सी बजट फ्लैगशिप फोन है आपके लिए सही?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >