Nothing OS 4.0: Android 16 पर आधारित नया अपडेट जल्द होगा लॉन्च, जानिए क्या है खास

Nothing OS 4.0 का स्टेबल वर्जन जल्द होगा रोलआउट. जानिए नए फीचर्स, डिजाइन और किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट

ब्रिटिश स्मार्टफोन ब्रांड Nothing ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Nothing OS 4.0 की झलक पेश की है, जो Android 16 पर आधारित होगा. इस अपडेट में यूजर्स को मिलेगा एक नया विजुअल एक्सपीरियंस, रिफ्रेश आइकन्स, स्मार्ट विजेट्स और बेहतर UI डिजाइन. कंपनी ने पुष्टि की है कि इसका स्टेबल वर्जन इसी महीने से रोलआउट होना शुरू हो जाएगा.

रिलीज टाइमलाइन और बीटा अपडेट

Nothing ने पहले अपने फ्लैगशिप Nothing Phone 3 के लॉन्च के दौरान OS 4.0 का टीजर दिया था. इसके बाद, कंपनी ने अपने कम्युनिटी फोरम पर बताया कि Closed Beta वर्जन Nothing Phone 3 यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है. अब, स्टेबल वर्जन की बारी है, जो Autumn 2025 में सभी योग्य डिवाइसेज तक पहुंचेगा.

नया डिजाइन और फीचर्स

Nothing OS 4.0 में यूजर्स को देखने को मिलेंगे:

  • सर्कुलर आइकन्स जैसे कि रेड टॉर्चलाइट वाला टॉर्च आइकन
  • Bluetooth, Dark Mode, Brightness जैसे टॉगल्स के लिए नए विजेट्स
  • UI में विजुअल अपग्रेड्स और बेहतर इंटरैक्शन
  • Android 16 के साथ बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजशन, प्राइवेसी कंट्रोल और AI इंटीग्रेशन.

कौन-कौन से डिवाइस होंगे एलिजिबल?

इस अपडेट को पाने वाले डिवाइसेज़ की लिस्ट में शामिल हैं:

  • Nothing Phone 3
  • Nothing Phone 3a और 3a Pro
  • Nothing Phone 2 और 2a सीरीज़
  • CMF Phone 1 और CMF Phone 2 Pro

ध्यान दें कि Nothing Phone 1 को यह अपडेट नहीं मिलेगा, क्योंकि उसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट समाप्त हो चुका है.

Flipkart Big Billion Days Sale में Google Pixel 9 हुआ सस्ता, चेक करें ऑफर डिटेल्स

Samsung का मुड़ने वाला फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, देखें कहां और कैसे लपके ये डील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >