Nitin Gadkari को मिला YouTube का गोल्डन बटन, X पर Video शेयर कर केंद्रीय मंत्री ने जाहिर की खुशी

Nitin Gadkari YouTube Channel Golden Button: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को यूट्यूब का गोल्डन बटन मिला है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने इस सम्मान को लोगों के भरोसे और समर्थन का एक प्रतीक बताया है. उन्होंने इसके लिए यूट्यूब को भी शुक्रिया कहा.

Nitin Gadkari Got YouTube Golden Button: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को यूट्यूब का प्रतिष्ठित गोल्डन बटन (YouTube Golden Button) अवॉर्ड मिला है. गूगल ने यह सम्मान उनके द्वारा पोस्ट किये गए कंटेंट की लोकप्रियता के लिए दिया गया.

‘लोगों के विश्वास और समर्थन का प्रतीक’

गूगल के इस अवार्ड को उन्हें गूगल एशिया (Google Asia) के यूट्यूब (YouTube) रीजनल डायरेक्टर अजय विद्यासागर ने सौंपा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस सम्मान को अपने प्रति लोगों के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया और यूट्यूब का धन्यवाद किया.

1.2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर और 4200 से अधिक वीडियो

नितिन गडकरी के यूट्यूब चैनल पर 1.2 मिलियन (12 लाख) से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, और अब तक 4200 से अधिक वीडियो अपलोड किये जा चुके हैं. उनके चैनल पर आमतौर पर उनके द्वारा अटेंड किये गए कार्यक्रम, नये रोड और एक्सप्रेसवे की जानकारी और उनके भाषणों की झलकियां साझा की जाती हैं.

Google ला रही YouTube का नया अवतार, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

YouTube Search History कहीं वायरल ना हो जाए, तुरंत ऑन करें यह सेटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >