Netflix का नया प्लान: अब मिलेगा इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसा शॉर्ट वीडियो फीचर

Netflix जल्द लॉन्च करने जा रहा है शॉर्ट वीडियो फीचर, जिससे Instagram Reels और YouTube Shorts को मिलेगी कड़ी टक्कर. जानें कब और कैसे मिलेगा यह नया अपडेट.

Netflix अब पारंपरिक स्ट्रीमिंग से आगे बढ़कर शॉर्ट वीडियो की दुनिया में कदम रखने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसमें यूजर्स को Instagram Reels और YouTube Shorts की तरह छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स देखने को मिलेंगे.

यह कदम Gen Z और मिलेनियल्स को टारगेट करने के मकसद से उठाया गया है, जो तेज, शॉर्ट और वायरल कंटेंट को पसंद करते हैं. Netflix का मकसद है कि यूजर्स ज्यादा समय उसके ऐप पर बिताएं, सिर्फ फिल्में और सीरीज नहीं बल्कि छोटे वीडियो देखकर भी.

क्या है Netflix का शॉर्ट वीडियो फीचर?

यह फीचर एक अलग सेक्शन के रूप में पेश किया जाएगा, जहां Netflix के कंटेंट से जुड़े मजेदार, थ्रिलिंग या रोचक शॉर्ट क्लिप्स दिखाए जाएंगे. इसका इंटरफेस Reels और Shorts जैसा ही होगा- स्क्रॉल करो, देखो और एंटरटेन हो जाओ.

कब लॉन्च होगा यह फीचर?

अभी यह फीचर इंटरनल टेस्टिंग में है और कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में इसे ग्लोबली रोलआउट किया जाएगा.

क्यों है यह जरूरी?

Netflix को Instagram और YouTube से भारी कॉम्पिटिशन मिल रहा है, खासकर यूजर्स के स्क्रीन टाइम को लेकर. ऐसे में शॉर्ट वीडियो लाकर Netflix अपनी यूजर एंगेजमेंट को बढ़ाना चाहता है.

यह भी पढ़ें: Netflix का चाहिए फ्री सब्सक्रिप्शन? तो Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: BSNL का मदर्स डे पर तोहफा, बढ़ा दी इन दो प्लान्स की वैलिडिटी, जल्दी करिए ऑफर बस 14 मई तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >