Nagin Dance तो बहुत देखा होगा, पर ऐसा कतई नहीं; Viral Video पसीने छुड़ा देगा

Viral Video Nagin Dance: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की असली सांप के साथ स्टेज पर नागिन डांस करती नजर आ रही है. यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए है, इसे गलती से भी आजमाने की जुर्रत न करें.

Nagin Dance Viral Video: भारत में होनेवाली शादियों में नागिन डांस की अपनी खास जगह है. इसके बिना तो मानो हर शादी अधूरी है. कई लोगों को तो नृत्य की इस विधा में मानो महारत हासिल कर रखी हो. कोई नागिन बन जाता है तो कोई सपेरा. कुछ लोग तो डांस करते हुए नागिन के कैरेक्टर में कुछ इस तरह घुस जाते हैं कि जमीन पर लोट-लोटकर ही अपनी परफॉर्मेंस का ‘दी एंड’ करते हैं. इन सबके बीच एक ऐसा नागिन डांस सोशल मीडिया में वीडियो के साथ वायरल हो रहा है, जिसे आप अल्ट्रा – प्रो – मैक्स लेवल का कहेंगे.

वायरल वीडियाे में क्या है?

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में स्टेज पर एक लड़की डांस करती हुई दिखाई दे रही है. देखने से ऐसा लगता है कि वह नागिन बनी हुई है. यहां ट्विस्ट यह है कि इस डांसर के सामने कोई सपेरा नहीं बल्कि एक असली वाला नाग है. नाग अपना फन फैला कर बैठा हुआ है और लड़की उसके सामने पूरे मजे से डांस कर रही है. यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए है, इसे गलती से भी आजमाने की जुर्रत न करें.

स्टेज पर डांस में कहां से आया सांप?

स्टेज पर डांस के दौरान यह सांप कहां से आया? इसे कौन और क्यों लाया और यह वीडियो कहां का है, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर का यह खतरनाक परफॉर्मेंस देखकर वहां मौजूद दर्शक हैरान हैं. वीडियो के आखिर में एक शख्स सांप को पकड़कर स्टेज से नीचे गिराता दिखाई देता है.

वीडियो पर लोगों ने क्या कमेंट्स किये?

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर राधे मीणा नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 लाख 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. देखनेवाले इसे लाइक के साथ कमेंट भी कर रहे हैं. यह यूजर का कमेंट है- यह सांप तो बहुत जहरीला लग रहा है. अगर काट लिया तो जिंदगी खत्म हो जाएगी. एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया है- ऐसे मामले खतरनाक साबित होते हैं, लेकिन आजकल‌‌ लोग पता नहीं किस नशे में रहते हैं. वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- इस बहन को भी वायरल होना है, इसीलिए इतना बड़ा रिस्क ले रही है.

Google Maps का नया फीचर बताएगा कितनी स्वच्छ है हवा जिसमें सांस ले रहे हैं आप

Nokia बनाने वाली HMD लायी तगड़ा हैंडसेट, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ ये खूबियां हैं जोरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >