दिवाली पर Mukesh Ambani की कंपनी ने खोला खजाना, 349 रुपये में यूजर्स को दे रही अनलिमिटेड फायदा

Jio Rs 349 recharge Plan: दिवाली पर Jio सिर्फ 349 रुपये के प्लान में यूजर्स को कई सारे फायदे दे रही है. इस प्लान में न सिर्फ अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा बल्कि जियो गोल्ड पर 2% तक का बेनिफिट और एंटरटेनमेंट का भी भरपूर मजा मिलेगा.

Jio Rs 349 recharge Plan: अगर आप Jio यूजर हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए फुल पैसा वसूल दिवाली ऑफर लेकर आई है. जिसमें यूजर्स को न सिर्फ 60 दिनों तक के लिए फ्री इंटरनेट पाने का मौका मिल रहा है, बल्कि Jio Finance यूजर्स को Jio Gold पर 2% एक्स्ट्रा का फायदा भी मिलेगा. सबसे खास बात तो यह है कि यह सब कुछ Jio सिर्फ 349 रुपये में दे रही है. जी हां, सिर्फ 349 रुपये में आपको कई सारे बेनिफिट्स मिलेंगे, तो हुआ न ये पूरा पैसा वसूल प्लान. आइए जानते हैं जियो के दिवाली ऑफर में क्या-क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

Jio का 349 रुपये वाला प्लान क्या है?

Jio का 349 रुपये वाला प्लान मंथली रिचार्ज प्लान है. इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा) का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को JioTV का फ्री एक्सेस और 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है.

जियो का 349 रुपये वाला प्लान

Jio के 349 रुपये प्लान में कंपनी क्या दे रही है दिवाली ऑफर?

Jio के 349 रुपये प्लान में कंपनी यूजर्स को कई सारे दिवाली ऑफर्स दे रही है. जैसे कि:

  • अगर आप Jio Finance ऐप पर जियो गोल्ड में इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको Jio Gold पर 2% तक का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा. क्लेम करने के लिए आपको +91-8010000524 पर एक मिस्ड कॉल करना होगा. इस ऑफर से जुड़ी जानकारी आपको जियो फाइनेंस एप पर मिल जाएगी.
  • कंपनी के दिवाली ऑफर में JioHome का फ्री ट्रायल भी शामिल है. कंपनी अपने 349 रुपये के प्लान में JioHome पर 2 महीने का फ्री ट्रायल दे रही है. हालांकि, ये ऑफर न्यू यूजर्स के लिए ही है. ऐसे में अगर आप JioHome का नया कनेक्शन लेते हैं, तो आपको 2 महीने फ्री इंटरनेट मिलेगा.
  • इंटरनेट के साथ जियो ने अपने दिवाली ऑफर में यूजर्स के एंटरटेनमेंट का भी खास ध्यान रखा है. कंपनी यूजर्स को इस प्लान में 3 महीने तक के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दे रही है. जिससे यूजर्स 3 महीने तक प्रीमियम कंटेंट देख सकते हैं, वो भी फ्री.

Jio के रिचार्ज प्लान से जुड़े FAQs

Jio के 349 रुपये वाले को कैसे एक्टिव किया जा सकता है?

इस प्लान को यूजर्स MyJio ऐप या फिर किसी भी UPI प्लेटफॉर्म्स से रिचार्ज कर सकते हैं.

क्या इस प्लान में डेटा लिमिटेड है या Unlimited?

जियो के इस प्लान में 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. हालांकि, 4G यूजर्स को सिर्फ 2GB डेटा ही डेली मिलेगा.

क्या JioHome का फ्री ट्रायल सभी यूजर्स के लिए है?

नहीं, अगर आप पहले से JioHome यूजर हैं, तो आपको फ्री ट्रायल नहीं मिलेगा. फ्री ट्रायल ऑफर सिर्फ नया कनेक्शन लेने वालों के लिए है.

JioHome के फ्री ट्रायल के लिए क्या करना होगा?

JioHome के फ्री ट्रायल का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले JioHome का कनेक्शन लेना होगा. कनेक्शन लेने से पहले से अपने नजदीकी हेल्प सेंटर से इससे जुड़ी जानकारी ले लें.

Jio का नया फंडा: दुकान से रिचार्ज करो और ₹50 बचाओ! जानिए पूरा प्लान

Jio vs Airtel: 449 रुपये में किसका प्लान है बेहतर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >