5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Motorola फोन हुआ सस्ता, चेक करें ऑफर डिटेल्स

Motorola Edge 60 Fusion 5G फिलहाल Flipkart पर पहले से सस्ता मिल रहा है. बैंक और कार्ड ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और भी कम हो सकती है. फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP का कैमरा, Dimensity चिपसेट और 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

अगर आप एक दमदार स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Motorola Edge 60 Fusion 5G इस समय Flipkart पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. पहले इस फोन की कीमत ₹20,999 थी, लेकिन अब इसे अच्छी-खासी कटौती के साथ खरीदा जा सकता है. इतना ही नहीं, बैंक और कार्ड ऑफर्स के जरिए आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी EMI ऑप्शन और पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज बोनस का फायदा भी दे रही है. आइए आपको अब ऑफर डिटेल्स और फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Motorola Edge 60 Fusion 5G पर मिल रहा डिस्काउंट

बता दें लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन की कीमत ₹20,999 रखी गई थी, लेकिन अभी Flipkart पर इस पर सीधे ₹1,000 की छूट दी जा रही है. यानी अब आप इसे ₹19,999 में खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, अगर आप पेमेंट करते समय Axis, ICICI या SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ₹1,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस ऑफर के बाद फोन की कीमत घटकर सिर्फ ₹18,999 रह जाती है.

अगर आप स्मार्टफोन की पूरी कीमत एक साथ नहीं देना चाहते, तो भी चिंता की बात नहीं है. Flipkart पर आपको आसान EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. यहां EMI प्लान सिर्फ ₹3,334 प्रति महीने से शुरू होता है और इसकी समय सीमा 6 महीने तक की है. इतना ही नहीं, अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज भी कर सकते हैं.

Motorola edge 60 fusion 5g price details

Motorola Edge 60 Fusion 5G के स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले बात करें डिस्प्ले की तो इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR+ सपोर्ट के साथ आता है. खास बात यह है कि तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे, इसके लिए इसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जा सकती है.

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट लगाया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो MicroSD कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MotoUI पर चलता है. इसके साथ MotoAI फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें AI Magic Eraser, AI Editor और Circle to Search जैसे स्मार्ट टूल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट और अमेजन छोड़िए, यहां चल रही मेगा ब्लॉकबस्टर सेल, 80% तक डिस्काउंट, देखें ऑफर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >