भारत में लॉन्च हुई Moto Watch, मिल रहा 13 दिन का बैटरी बैकअप और कमाल का स्लीप ट्रैकिंग फीचर

Motorola की Signature सीरीज केे साथ नई Moto Watch भारत में लॉन्च हो चुकी है. ये डिवाइस टेक्नोलॉजी और हेल्थ दोनों का बढ़िया कॉम्बिनेशन लेकर आती है. इसमें हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स आपको मिल जाते हैं. अलग-अलग स्ट्रैप ऑप्शन दिए गए हैं और बैटरी भी काफी लंबे समय तक चलती है.

Motorola ने 23 जनवरी 2026 को भारत में अपना नया Signature सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किया है. स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने अपनी नई Moto Watch भी पेश कर दी है. खास बात ये है कि ये वॉच Polar के साथ मिलकर बनाई गई है. ये दोनों ही प्रोडक्ट्स फिलहाल Motorola की लेटेस्ट पेशकश हैं. कंपनी का कहना है कि Moto Watch पूरे Signature एक्सपीरियंस को और प्रीमियम बनाती है, जहां टेक्नोलॉजी, वेलनेस और लाइफस्टाइल तीनों का बढ़िया मेल देखने को मिलता है.

Moto Watch को Polar पावर देता है, जिसे कंपनी एक ग्लोबली ट्रस्टेड वेलनेस प्लेटफॉर्म बताती है. इसकी मदद से वॉच में स्मार्ट वर्कआउट ट्रैकिंग, रात में बॉडी रिकवरी यानी ANS रिचार्ज इनसाइट्स, एडवांस स्लीप ट्रैकिंग, ऑलवेज-ऑन SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स आपको मिल जाते हैं. इसके अलावा ड्यूल-बैंड GPS भी दिया गया है. कुल मिलाकर ये वॉच हेल्थ और वेलनेस दोनों को एक साथ कवर करने का दावा करती है. लुक की बात करें तो इसे क्लासिक घड़ी जैसा डिजाइन दिया गया है, लेकिन अंदर से इसमें काफी एडवांस टेक्नोलॉजी छुपी हुई है.

Moto वॉच के फीचर्स 

इस घड़ी को एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ तैयार किया गया है. सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 3 आपको दिया गया है. स्ट्रैप्स की बात करें तो कंपनी ने हर टाइप के यूजर को ध्यान में रखा है. इसमें आपको स्टेनलेस स्टील, वेगन लेदर और सिलिकॉन, तीनों ही ऑप्शन मिल जाते हैं. मतलब फॉर्मल लुक चाहिए हो या कैज़ुअल, दोनों के लिए सही स्ट्रैप आपके पास मौजूद हैं.

बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 13 दिन तक चल सकती है. अगर Always-On Display ऑन रखते हैं तो भी करीब 7 दिन का बैकअप मिल जाता है. खास बात ये है कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में ये पूरे दिन चलने जितनी बैटरी दे देती है. डिजाइन की बात करें तो इसमें गोल शेप वाला डायल है, 1.4-इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है और 24 से ज्यादा Always-On Display डिजाइन का ऑप्शन भी मौजूद है. वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और 1ATM वॉटर रेजिस्टेंस दी गई है, यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में टेंशन लेने की जरूरत नहीं.

कितनी है कीमत?

Moto Watch की भारत में शुरुआती कीमत ₹5,999 रखी गई है, जिसमें सिलिकॉन स्ट्रैप वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं अगर आप मेटल या लेदर स्ट्रैप वाला ऑप्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए ₹6,999 खर्च करने होंगे. यह स्मार्टवॉच 30 जनवरी से भारत में बिक्री के लिए शुरू होगी और आप इसे Motorola India की वेबसाइट से खरीद सकेंगे.

यह भी पढ़ें: 16GB रैम और 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ Motorola Signature, देखें अन्य फीचर्स और कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >