Viral Video: मॉन्केश ने लिया डॉगेश का इंटरव्यू, टॉपिक वही है जिसपर देशभर में बहस छिड़ी है

Monkey Dog Interview Viral Video: इंडिया गेट पर मॉन्केश दादा ने डॉगेश भाई का इंटरव्यू लिया, AI जेनरेटेड वीडियो में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुत्ते की दो टूक, सोशल मीडिया पर वायरल

Monkey Dog Interview Viral Video: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बंदर, जिसे लोग प्यार से ‘मॉन्केश भाई’ कह रहे हैं, इंडिया गेट के सामने एक कुत्ते ‘डॉगेश भाई’ का इंटरव्यू लेता नजर आता है.

क्या है वीडियो में खास?

यह AI जेनरेटेड वीडियो है जिसमें मॉन्केश भाई डॉगेश भाई से सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उनकी राय पूछते हैं. डॉगेश भाई कहते हैं, ये फैसला बिल्कुल गलत है. हमारी भी फीलिंग्स हैं. जब पूछा जाता है कि इंसानों को काटने की शिकायतों पर क्या कहना है, तो डॉगेश भाई का जवाब चौंकाने वाला है: दिल्ली में कुत्तों के काटने से ज्यादा मौतें रेप से होती हैं. तो क्या सारे इंसानों को बाहर कर दोगे?

कुत्ता कम्यूनिटी का प्लान

वीडियो के अंत में डॉगेश भाई ऐलान करते हैं कि अब पूरी कुत्ता कम्यूनिटी हड़ताल करेगी और सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला वापस लेना पड़ेगा. यह वीडियो @prerna_yadav29 द्वारा एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है और अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

लोगों ने इस वीडियो को ‘गजब का इंटरव्यू’ बताया है. कई यूजर्स का कहना है कि डॉगेश भाई की बात में दम है और यह वीडियो मौजूदा हालात पर एक व्यंग्यात्मक लेकिन सोचने पर मजबूर कर देने वाला जवाब है.

Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

Corraleja फेस्टिवल में सांड के हमले से बुलफाइटर का हुआ ऐसा हाल, वायरल वीडियो देख सहम गए लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >