BSNL का न्यू ईयर प्लान, 3000 रुपये से कम में चलेगा 365 दिन, बेनिफिट्स ऐसे कि Jio-Airtel भी पड़ जाएं फीके

BSNL New Year Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए न्यू ईयर प्लान लेकर आया है, जिसमें कंपनी 3000 रुपये से कम 365 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 3जीबी डेटा और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा दे रही है.

BSNL New Year Plan: फेस्टिव सीजन हो और BSNL ऑफर न लेकर आए ऐसा हो ही नहीं सकता. क्रिसमस बोनांजा ऑफर के बाद अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए न्यू ईयर गिफ्ट लेकर आ गई है और तो और ये गिफ्ट ऐसा वैसा भी नहीं, बल्कि पूरे साल भर का ऑल राउंडर प्लान है. जी हां, BSNL अपने यूजर्स के लिए न्यू ईयर पर खास साल भर यानी पूरे 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आ गया है. ऐसे में अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं, तो फिर ये प्लान आपको जरूर पसंद आएगा.

क्या है BSNL का न्यू ईयर प्लान?

BSNL का न्यू ईयर प्लान सालाना प्लान है. इसके बारे में कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है. कंपनी ने अपने इस पोस्ट में बताया है, कि “यूजर्स के लिए न्यू ईयर प्लान लाइव हो गया है, जिसे रिचार्ज कर यूजर्स पूरे साल बिना रुकावट के अपनों से कनेक्ट रह सकते हैं.” इस प्लान की कीमत 3000 रुपये से भी कम है. साथ ही इसमें पूरे साल यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेली डेटा और भी कई फायदे मिलेंगे.

BSNL के न्यू ईयर प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलेंगे?

बीएसएनएल के इस न्यू ईयर प्लान में यूजर्स को कंपनी पूरे 365 दिन की वैलिडिटी दे रही है. इस दौरान पूरे साल यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. डेटा कि बात करें तो इस प्लान में कंपनी यूजर्स को पूरे साल हर दिन 3GB डेटा का फायदा देगी. वहीं, इस प्लान की कीमत सिर्फ 2799 रुपये है. यानी कि 3000 रुपये से कम में 365 दिनों की टेंशन खत्म और कॉलिंग-डेटा का फायदा अलग.

किसके लिए परफेक्ट ऑप्शन है ये प्लान?

BSNL का ये नया एनुअल प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें हर महीने रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा चाहिए. साथ ही जो कॉलिंग के साथ-साथ ज्यादा डेटा का फायदा चाहते हैं. बीएसएनएल का ये नया प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है, जो स्टूडेंट हैं या फिर जो घर से ही ऑफिस का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: 5 रुपये में 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL के इस पैक के सामने Airtel और Jio पानी भरेंगे

यह भी पढ़ें: BSNL का क्रिसमस धमाका, 1 रुपये में 30 दिन तक फ्री कॉलिंग और डेटा, ऑफर इस दिन तक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >