मिक्सर ग्राइंडर आज हर घर का जरूरी हिस्सा बन चुका है. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर लोग इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से मशीन जल्दी खराब हो जाती है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है.
लगातार ज्यादा देर तक न चलाएं
मिक्सर ग्राइंडर को लगातार 5 मिनट से ज्यादा न चलाएं. सही तरीका है कि इसे 30 सेकेंड से 1 मिनट तक चलाकर 5-10 सेकेंड का गैप दें, फिर दोबारा स्टार्ट करें. इससे मोटर ओवरहीट नहीं होगी.
मोटर की क्वाॅलिटी देखें
मार्केट में कई ग्राइंडर ऐसे मिलते हैं जिनकी मोटर में कॉपर की मात्रा कम होती है. ऐसी मोटर जल्दी गर्म होकर खराब हो सकती है. खरीदते समय हमेशा कॉपर मोटर वाला ग्राइंडर चुनें.
जार को ओवरलोड न करें
फूड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें और जार को कभी भी पूरा न भरें. ओवरलोडिंग से मोटर पर दबाव बढ़ता है और ब्लेड जल्दी खराब हो जाते हैं.
जार को सही से लॉक करें
मिक्सर चलाने से पहले जार को ठीक से लॉक करें. अगर जार ढीला है तो ब्लेड टूट सकते हैं और मोटर भी डैमेज हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बस 10 रुपये वाली ये चीज मिक्सर ब्लेड को बना देगी नए जैसा शार्प, जानबूझकर दुकान वाले भी छुपाते हैं यह जुगाड़
यह भी पढ़ें: सेल में नया मिक्सर खरीदने वाले हैं तो जरूर चेक कर लें ये 5 चीजें, वरना हर हफ्ते करवाना पड़ेगा रिपेयर
