PC-लैपटॉप यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की गंभीर चेतावनी, जानना है जरूरी

Microsoft Windows High Risk Alert: भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने Microsoft यूजर्स के लिए हाई रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. Windows और Office में खतरनाक बग पाये गए हैं, तुरंत करें अपडेट. जानें पूरी डिटेल.

Microsoft Windows High Risk Alert: अगर आप Windows या Microsoft Office का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने Microsoft प्रोडक्ट्स को लेकर High Risk Alert जारी किया है. एजेंसी ने कहा है कि पुरानी और बिना अपडेट की गई Windows व Office फाइल्स में खतरनाक सिक्योरिटी खामी पाई गई है, जिससे साइबर अटैक होने की आशंका है.

क्या है चेतावनी का कारण?

CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार, Microsoft Windows और Office में कुछ Multiple Vulnerabilities यानी सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम पर हमला कर सकते हैं. ये खामियां यूजर्स की निजी जानकारी चुराने, सिस्टम को लॉक करने (Ransomware) या कंट्रोल लेने में मदद कर सकती हैं.

कौन-कौन से वर्जन प्रभावित हैं?

इस चेतावनी में जिन वर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं:

Windows 10, 11

Windows Server 2008, 2012, 2016, 2019

Microsoft Office 2016, 2019, Office LTSC 2021

Microsoft 365 Apps for Enterprise

क्या करना चाहिए?

CERT-In ने सभी Microsoft यूजर्स को सलाह दी है कि वे तुरंत अपने सिस्टम को अपडेट करें:

Windows Update Settings में जाकर लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करें

Microsoft Office के लिए भी लेटेस्ट पैच डाउनलोड करें

किसी अनजान लिंक, फाइल या अटैचमेंट को ओपन न करें

मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर इस्तेमाल करें.

आपकी एक लापरवाही बन सकती है बड़ी चूक

इस चेतावनी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि हैकर्स इन कमजोरियों का फायदा उठाकर आपकी पर्सनल, फाइनेंशियल और कॉर्पोरेट जानकारी चुरा सकते हैं.

WATCH: लड़की ने स्कैमर को फोन पर ही सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- ये हुआ असली बदला

What Is Screenshot Scam: आपके फोन में स्क्रीनशॉट है छुपा हुआ खतरा, जानें नया मालवेयर कैसे करता है वार

IRCTC, SBI और PAN के नाम से अब आनेवाले फर्जी मैसेज नहीं करेंगे गुमराह, हो गया तगड़ा इंतजाम

Zerodha के नाम पर WhatsApp और Telegram के फर्जी ग्रुप्स से सावधान! कैसे हो रही है ठगी और कैसे बचें?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >