माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू किया ‘AI स्किल्स फेस्ट’, 50 दिन तक फ्री ट्रेनिंग, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन!

Microsoft ने ‘AI Skills Fest 2025’ की शुरुआत कर दी है. यह 50 दिन का फ्री प्रोग्राम सभी के लिए है जिसमें AI कोर्सेज, लाइव सेशन्स और GitHub Copilot की ट्रेनिंग शामिल है. जानें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Microsoft ने आज (8 अप्रैल) से ‘AI Skills Fest’ की शुरुआत कर दी है. यह 50 दिनों तक चलने वाला ग्लोबल कार्यक्रम 28 मई 2025 तक चलेगा और इसका मकसद दुनिया भर के लोगों को Artificial Intelligence (AI) की ट्रेनिंग देना है.

इस फेस्टिवल में कोई भी व्यक्ति, चाहे वह स्टूडेंट हो, प्रोफेशनल हो या कोई भी फील्ड में हो – बिना किसी शुल्क के शामिल हो सकता है.


क्या मिलेगा इस फ्री AI ट्रेनिंग में?

  • हिंदी, इंग्लिश समेत कई भाषाओं में उपलब्ध AI कोर्सेज़
  • शुरुआती से प्रोफेशनल तक के लिए अलग-अलग लेवल
  • लाइव सेशंस, इन-पर्सन ट्रेनिंग, हैकथॉन और प्रतियोगिताएं
  • GitHub Copilot का परिचय और AI टूल्स की ट्रेनिंग
  • हर हफ्ते 50,000 फ्री वाउचर्स और GitHub Copilot टेस्ट पर 50% छूट

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

इस फ्री ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के लिए इच्छुक यूजर्स को Microsoft की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और AI Skills Fest सेक्शन में जाकर फ्री रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आप अपनी रुचि और स्किल्स के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं.


कार्यक्रम का उद्देश्य:

Microsoft का उद्देश्य है कि लोग AI की ताकत को समझें और उसे समस्याओं को हल करने, कार्य क्षमता बढ़ाने और नए अवसरों की तलाश में प्रयोग करें. यह पहल AI को जन-सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.

यह भी पढ़ें: iPhone, MacBook, iPad यूजर्स अलर्ट! सरकार की चेतावनी – इन Apple डिवाइसेज को तुरंत करें अपडेट वरना खतरा तय

यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >