Gmail Storage Full? अब एक क्लिक में करें क्लीन, बचाएं डेटा और पैसा

Gmail का नया स्टोरेज क्लीनर फीचर अब बेकार ईमेल्स, बड़े अटैचमेंट्स और पुरानी फाइल्स हटाकर Google Storage बचाने में करेगा मदद. जानें इसका इस्तेमाल कैसे करें और फालतू स्टोरेज पर खर्च होने वाले पैसे से कैसे बचें.

Gmail Storage Full | Manage Subscriptions: अगर आपका Gmail बार-बार ‘Storage Full’ दिखा रहा है, तो अब राहत की खबर है. Google ने Gmail यूजर्स के लिए एक नया स्मार्ट फीचर शुरू किया है जो बेहद उपयोगी और समय बचाने वाला है. नाम है- Manage Subscriptions. अगर आपके इनबॉक्स में हर दिन सैकड़ों अनचाहे ईमेल्स आते हैं, तो यह फीचर आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.

Gmail Storage Full | Manage Subscriptions: क्यों जरूरी है यह फीचर?

जब हम वेबसाइट्स ब्राउज करते हैं या किसी ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार अनजाने में हम उनके ईमेल न्यूजलेटर या प्रमोशनल मेल्स के लिए सब्सक्राइब कर लेते हैं. नतीजा होता है Gmail इनबॉक्स हर दिन बेकार ईमेल्स से भरने लगता है और Google स्टोरेज भी तेजी से फुल होने लगता है. अब Gmail में आये Manage Subscriptions फीचर से आप एक ही जगह से सभी प्रमोशनल सब्सक्रिप्शन को देख और मैनेज कर सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Gmail Storage Full | Manage Subscriptions: कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले Gmail ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें.

ऐप खोलें और टॉप लेफ्ट साइड में दिए गए हैम्बर्गर मेन्यू (≡) पर टैप करें.

नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर आपको Manage Subscriptions का विकल्प मिलेगा.

यहां आपको उन सभी सेवाओं की लिस्ट मिलेगी, जहां से लगातार ईमेल आ रहे हैं.

हर सब्सक्रिप्शन के आगे Unsubscribe का आइकन दिखेगा, उस पर टैप करके अनचाहे ईमेल्स से छुटकारा पाएं.

Gmail Storage Full | Manage Subscriptions: ध्यान देने योग्य बातें

यह फीचर फिलहाल सिर्फ Android यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है.

iPhone यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

अगर आपके Gmail में यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो ऐप को अपडेट करके दोबारा चेक करें.

यह भी पढ़ें: Gmail पर आया AI सर्च फीचर, यह ढूंढ कर लायेगा आपके काम का ईमेल

यह भी पढ़ें: Google जल्द बदलेगा Gmail लॉगिन का तरीका, SMS की जगह अब QR कोड का होगा इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >