Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll: कौन मारेगा बाजी? किसकी बनेगी सरकार? यहां देखें लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल

Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results Live Streaming: लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण खत्म हो चुका है. अब बारी है एग्जिट पोल की. जानिए कौन सी पार्टी इस बार बाजी मारेगी-

Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: आज यानी 1 जून को आम चुनाव का सातवां चरण अंतिम था. और इस चरण में देश के 8 राज्यों की कुल 57 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. अब थोड़ी ही देर में एग्जिट पोल जारी होंगे. शाम छह बजे से लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे. देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका अनुमान इन एग्जिट पोल्स के जरिये आप लगा सकेंगे.

अब इंतजार 4 जून का है, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आयेंगे. लेकिन उससे पहले सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हैं. अलग-अलग संस्थाएं लोकसभा चुनाव को लेकर रुझानों पर आधारित सर्वे कराते हैं और इनके आधार पर अपना-अपना एग्जिट पोल प्रकाशित करते हैं.

आम चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किये जाएंगे. इससे पहले आज, यानी 1 जून को शाम छह बजे के बाद विभिन्न मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल जारी किये जाएंगे. एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद आने शुरू हो जाते हैं. इसमें केवल मतदाताओं के रुझान शामिल किये जाते हैं.

Also Read: Exit Poll Live: मतदान समाप्त होने के बाद आएगा एग्जिट पोल, जानिए किसकी बनेगी सरकार

When – Where To Watch Lok Sabha Election Exit Polls: एग्जिट पोल के नतीजे कब आयेंगे? कहां देखें एग्जिट पोल?

44 दिनों तक चले आम चुनाव में जनता का क्या मूड रहा और अगले पांच साल के लिए देश में किसकी सरकार बनेगी? यह जानने में एग्जिट पोल आपकी मदद कर सकता है. हालांकि असल नतीजे 4 जून को आयेंगे, लेकिन आज आनेवाले एग्जिट पोल केंद्र में बननेवाली अगली सरकार का काफी हद तक खाका खींच देंगे.

केंद्र में किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर एग्जिट पोल में जो रुझान आयेंगे, उसके अपडेट्स आप 1 जून को शाम 6 बजे से प्रभात खबर पर लगातार लाइव देख सकते हैं. हम आपको इंडिया टुडे – एक्सिस माई इंडिया, न्यूज 24 – टुडेज चाणक्या, सीएनएन आइबीएन – सीएसडीएस, एबीपी न्यूज – नील्सन, एनडीटीवी – हंसा रिसर्च और सी-वोटर के एग्जिट पोल्स से जुड़े हर अपडेट देंगे. प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर भी आप एग्जिट पोल की करवेज देख सकते हैं. इसके अलावा, प्रभात खबर की वेबसाइट prabhatkhabar.com पर भी एग्जिट पोल का लाइव अपडेट्स देखा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >