Tatkal टिकट हर बार होगी कंफर्म! बस कर लें यह छोटा सा काम वरना जनरल डब्बे में भी नहीं मिलेगी जगह

Tatkal Ticket: तत्काल टिकट बुक करते समय अक्सर यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी बुकिंग को प्राथमिकता मिल सकती है. आइए जानते हैं वो जरूरी स्टेप्स.

Tatkal टिकट बुक करने की प्रोसेस अक्सर यात्रियों के लिए पहाड़ चढ़ने के बराबर होती है, लेकिन अब इसमें राहत मिलने वाली है. यदि आप भी हर बार Tatkal टिकट से चूक जाते हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर है. रेलवे मंत्रालय ने Tatkal टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं. अब जिन यात्रियों का IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक है, उन्हें बुकिंग में प्राथमिकता दी जाएगी. सबसे बड़ी बात यह है कि अब एजेंट्स से पहले आम यात्रियों को टिकट बुक करने का मौका मिलेगा.

अपने IRCTC अकाउंट को आधार से करें लिंक

अगर आपने अब तक अपना आधार कार्ड IRCTC अकाउंट से लिंक नहीं किया है, तो फौरन कर लें. तुरंत यह प्रोसेस पूरी करें और नई सुविधाओं का लाभ उठाएं. आइए जानते हैं कि Aadhaar को IRCTC अकाउंट से लिंक करने का क्या प्रोसेस है.

कैसे करें IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक?

  • सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप पर www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं.
  • अब अपनी IRCTC यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
  • लॉगिन के बाद “My Account” सेक्शन में जाएं और “Authenticate User” ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर या वर्चुअल ID दर्ज करनी होगी.
  • इसके बाद आपकी आधार जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जो आपकी IRCTC प्रोफाइल से मेल खानी चाहिए. यदि जानकारी मेल नहीं खा रही है तो “Edit” बटन पर क्लिक करके उसे सही करें.
  • जानकारी सही होने के बाद “Verify details and receive OTP” ऑप्शन चुनें. फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा.
  • प्राप्त OTP को दिए गए बॉक्स में दर्ज करें और टर्म्स और कंडीशन्स पढ़कर “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आधार लिंकिंग पूरा होने पर स्क्रीन पर एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखेगा. इसके बाद IRCTC वेबसाइट पर दोबारा लॉग इन करें और “Authenticate User” सेक्शन में ग्रीन टिक दिखाई दे तो समझ लें कि आपका अकाउंट आधार से लिंक हो चुका है.

यह भी पढ़ें: PAN Card Loan: सिर्फ पैन कार्ड के जरिए मिल जाएगा ₹5 लाख का लोन, जाने क्या है पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Instant Loan: आधार कार्ड का यह छिपा हुआ फीचर घर बैठे दिलाता है इंस्टैंट लोन, जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >