Lenovo ThinkPad के कीबोर्ड पर दिखने वाला ये लाल बटन आखिर काम क्या करता है? कई लोग नहीं जानते जवाब

Lenovo ThinkPad के कीबोर्ड के बीच मौजूद लाल नॉब असल में एक खास कंट्रोल डिवाइस है. यह बिना माउस या टचपैड इस्तेमाल किए कर्सर चलाने की सुविधा देता है. हल्के दबाव से दिशा बदलती है, जिससे टाइपिंग के बीच काम रुकता नहीं और स्पीड बनी रहती है.

अगर आपने कभी ThinkPad लैपटॉप देखा या यूज किया हो, तो आपने कीबोर्ड के बीचों-बीच G, H और B keys के बीच मौजूद उस छोटे से लाल ‘नॉब’ पर जरूर ध्यान दिया होगा. पहली नजर में ये किसी नॉर्मल बटन जैसा लगता है. लेकिन असल में इसे ट्रैकपॉइंट (TrackPoint) कहा जाता है. यानी एक छोटा सा जॉयस्टिक (joystick), जो बिना माउस छुए स्क्रीन पर कर्सर घुमाने का काम करता है. आइए आपको इस छोटे से लाल बटन के बारे में डिटेल में बताते हैं.

कैसे बना TrackPoint ThinkPad की पहचान?

जब International Business Machines (IBM) ने 1992 में पहला ThinkPad लॉन्च किया था, तभी से ये लाल TrackPoint उसकी पहचान बन गया. मशहूर डिजाइनर रिचर्ड सैपर (Richard Sapper) ने इसे IBM ThinkPad 700 में यूज किया था. यही वो शख्स थे जिन्होंने TrackPoint को उसका आइकॉनिक लाल रंग दिया था. बाद में 2005 में IBM का PC बिजनेस Lenovo ने खरीद लिया, लेकिन ThinkPad की ये खास चीज आज भी वैसी की वैसी बनी हुई है.

लेनोवो के पूर्व चीफ डिजाइन ऑफिसर डेविड हिल के मुताबिक, TrackPoint का मकसद यूजर्स को ऐसा तरीका देना था जिससे वे टाइपिंग करते-करते ही कर्सर मूव कर सकें, बिना बार-बार हाथ कीबोर्ड से हटाए. यही वजह है कि कई प्रोफेशनल्स आज भी इसे काफी पसंद करते हैं.

TrackPoint काम कैसे करता है?

तकनीक की बात करें तो ये कोई नॉर्मल बटन नहीं है. इसके अंदर प्रेशर-सेंसिटिव रेसिस्टर्स लगे होते हैं, जो आपकी उंगली के दबाव को डिटेक्ट करते हैं. आप जिस दिशा में इसे हल्का सा धक्का देते हैं, उसी दिशा में स्क्रीन पर कर्सर मूव होने लगता है.

TrackPoint का असली फायदा क्या है?

TrackPoint को खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो टच टाइपिंग करते हैं. यानी ऐसी टाइपिंग स्टाइल, जिसमें आप बिना कीबोर्ड की तरफ देखे अपने दोनों हाथों की सभी उंगलियों से तेजी से टाइप करते हैं. कीबोर्ड में कुछ खास होम कीज (Home keys) होती हैं, जहां टाइप करते समय आपकी उंगलियां टिकी रहती हैं. ThinkPad का छोटा सा लाल TrackPoint ठीक इन्हीं कीज के बीच रखा गया है, ताकि टाइपिंग करते-करते आप आसानी से कर्सर भी कंट्रोल कर सकें.

इसका सबसे बड़ा फायदा यही है कि कर्सर मूव करने के लिए आपको बार-बार हाथ उठाकर टचपैड या माउस तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती. आपकी उंगली बस हल्का सा TrackPoint पर मूव करती है और काम हो जाता है. अगर आप पहले से टच टाइपिंग करते हैं और ThinkPad इस्तेमाल कर रहे हैं, तो TrackPoint को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. शुरुआत में थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन आदत पड़ जाए तो आपका काम काफी फास्ट और स्मूथ महसूस होता है.

यह भी पढ़ें: स्पीकर खराब नहीं है फिर भी आवाज क्यों कमजोर? ये छोटी सी गलती होती है वजह, जानें कैसे करें ठीक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >