₹6999 में Lava का नया फोन लॉन्च, मिलेगी 5000mAh बैटरी और बड़ा डिस्प्ले

Lava ने भारत में अपना एक और बजट मॉडल Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया है. इसमें 6.75-इंच बड़ा डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी दिया गया है. यह फोन 10 अप्रैल से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Lava ने भारत में अपने Bold N2 Series के तहत नया Lava Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन हाल ही में आए Bold N2 Pro और स्टैंडर्ड Bold N2 मॉडल के साथ लाइनअप में शामिल हुआ है. यह 4G मॉडल है, जिसमें बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी और बेसिक परफॉर्मेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 Lite को कंपनी ने 7,399 रुपये में लॉन्च किया है, लेकिन कंपनी इस पर 400 रुपये का लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिससे ग्राहक इस मॉडल को 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा, अगर कोई ग्राहक एक साथ दो फोन खरीदते हैं, तो उन्हें 500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा.

इस मॉडल की सेल 10 अप्रैल से शुरू होगी. इच्छुक ग्राहक इसे Amazon से खरीद सकेंगे. यह फोन Kolar Gold और Nilgiri Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: मॉडल में 6.75 इंच HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

कैमरा: इसके बैक पैनल में 13MP AI डुअल रियर कैमरा (LED फ्लैश के साथ) दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: इसमें Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 3GB RAM + 64GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है. साथ ही माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट के जरिए स्टोरेज 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह Android 15 Go एडिशन पर काम करेगा.

बैटरी: इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

  • 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.2
  • USB Type-C पोर्ट
  • 3.5mm हेडफोन जैक
  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

यह भी पढ़ें: iQOO 15 Apex Edition लॉन्च, मिलेगी बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर

यह भी पढ़ें: Vivo और Realme ही नहीं, अप्रैल में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स भी, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >