Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह नया फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो 15 हजार से कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और स्मूद डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं. Lava Bold N2 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 6000mAh की बड़ी बैटरी और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
कीमत और उपलब्धता
Lava Bold N2 5G की कीमत भारत में 12,999 रुपये रखी गई है. हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा. यह स्मार्टफोन Billionaire Blue और Regal Gold कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. इसकी सेल 9 जून से दोपहर 12 बजे Amazon India पर शुरू होगी.
Lava Bold N2 5G के फीचर्स
डिस्प्ले: फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा.
प्रोसेसर: Lava Bold N2 5G में ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. यह 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है. यह मॉडल Android 16 पर काम करेगा.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
बैटरी: मॉडल में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप दे सकता है. फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, हालांकि बॉक्स में 10W चार्जर दिया गया है.
मिलेगा Doorstep Service का फायदा
Lava ने इस फोन के साथ Doorstep After-Sales Service की सुविधा भी देने की बात कही है, जिससे यूजर्स को सर्विस सेंटर जाने की परेशानी कम हो सकती है. अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी और 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava Bold N2 5G एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 1799 रुपये में IP67 रेटिंग वाला फोन! 1,200mAh बैटरी और AI कॉलिंग फीचर समेत मिलते हैं कई फायदे
