iPhone 16 जैसा कैमरा बटन, आगे-पीछे डिस्प्ले और जबरदस्त खूबियों के साथ आ रहा Lava Agni 3

Lava Agni 3: मेड इन इंडिया स्मार्टफोन लावा अग्नि 3 कई शानदार फीचर्स के साथ 4 अक्टूबर 2024 को लॉन्च होगा. यह हैंडसेट कर्व्ड स्क्रीन, आगे और पीछे ड्यूल डिस्प्ले, नये कैमरा फीचर्स और एक स्पेशल नये बटन के साथ आनेवाला है. यह बटन आईफोन 16 के कैमरा बटन जैसा हो सकता है. और क्या होगा इसमें खास? आइए जानें-

Lava Agni 3 Price Launch Date in India: लावा ने अपने नये फोन की लॉन्च डेट को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है. यह फोन लावा का सबसे खास फोन और सबसे कम कीमत वाला ड्यूल डिस्प्ले वाला फोन मिलने वाला होगा. लावा अग्नि 3 मेड इन इंडिया स्मार्टफोन होगा और यह कई शानदार फीचर्स के साथ 4 अक्टूबर 2024 को लॉन्च होगा. यह हैंडसेट कर्व्ड स्क्रीन, आगे और पीछे ड्यूल डिस्प्ले, नये कैमरा फीचर्स और एक स्पेशल नये बटन के साथ आनेवाला है. खबर है कि यह बटन आईफोन 16 के कैमरा बटन जैसा हो सकता है.

Lava Agni 3 फोन में कितने डिस्प्ले मिलेंगे?

इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा 4 अक्टूबर को नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन अग्नि 3 लॉन्च करेगी. इसमें प्रीमियम ग्लास बैक, मेटल बिल्ड डिजाइन और कर्व्ड डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. कंपनी ने लावा अग्नि 3 का ऑफिशियल टीजर जारी किया है. इसमें ट्रिपल कैमरा स्मार्टफोन सेटअप मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन से लैस है. लावा के इस फोन की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला डबल डिस्प्ले होगा. लावा के इस फोन के अगले और पिछले हिस्से पर डिस्प्ले मिलेगा.

Lava Agni 3 Dual Display

Lava Agni 3 की कीमत कितनी होगी?

Lava Agni 3 को लेकर कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी बिक्री केवल अमेजन पर होगी और इसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम होगी. इसका मतलब यह हुआ कि लावा का यह अपकमिंग फोन मिडरेंज प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जा रहा है और इसमें कंपनी कई खास और यूनीक फीचर्स डाल कर पेश कर सकती है. इस फोन को 4 अक्टूबर 2024 की दोपहर 12 बजे को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद ही इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स और वास्तविक कीमत के बारे में जानकारी मिलेगी.

5999 में 32MP कैमरा वाला Realme फोन, गजब है Amazon सेल की डील

15650 रुपये में मिल रहा Apple iPhone 15, Amazon Great Indian Festival 2024 Sale की यह डील, जीत लेगी आपका दिल

20 हजार सस्ता मिलेगा iPhone 15 Pro, यहां है डील

iPhone 16 Pro Max को यह आदमी Free में क्यों बांट रहा है? कार पर चिपका दिये लाखों के फोन, उखाड़कर चल दिये लोग, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >