Super Plastronics Pvt Ltd (SPPL) भारत में Kodak टीवी ब्रांड का आधिकारिक लाइसेंसधारी है. कंपनी ने 2026 के लिए अपनी नई Matrix QLED Google TV सीरीज पेश कर दी है. यह सीरीज Kodak ब्रांड के तहत लॉन्च की गई है और इसमें 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के मॉडल शामिल हैं. इस लॉन्च का सबसे बड़ा फोकस उन लोगों पर है जो कम बजट में एक अच्छा स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें QLED पैनल दिया गया है, जो नॉर्मल LED टीवी के मुकाबले ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और ज्यादा जीवंत रंग देता है.
कीमत और उपलब्धता
- 32 इंच मॉडल: ₹10,999
- 40 इंच मॉडल: ₹15,999
- 43 इंच मॉडल: ₹16,999
ये टीवी भारत में SPPL के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और Flipkart पर उपलब्ध होंगे.
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
- जैसा कि हमने इंट्रो में बताया था, इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका QLED पैनल है. यह टेक्नोलॉजी आपको तीनों ही स्क्रीन साइज में मिलती है. कंपनी का दावा है कि इससे आपको ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कलर और नॉर्मल LED TVs के मुकाबले ज्यादा वाइड व्यूइंग एंगल्स मिलते हैं. लेकिन हां, ध्यान रहे कि यह बजट रेंज का QLED है, तो उम्मीदें थोड़ी बैलेंस में रखनी चाहिए.
- अब इसके अंदर की बात करें तो इसमें आपको ARM Cortex A55 का क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलता है. इसके ऊपर Google TV 5.0 का सॉफ्टवेयर दिया गया है. इसका मतलब है कि आपको एक साफ-सुथरा और कंटेंट-फोकस्ड इंटरफेस मिलता है, जहां से आप आसानी से 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स एक्सेस कर सकते हैं.
- इसमें आपको लगभग सारे बड़े स्ट्रीमिंग ऐप्स भी मिल जाते हैं जैसे Netflix, Prime Video, YouTube, Apple TV, JioHotstar, Sony LIV, Voot और Zee5.
- यह Google TV होने की वजह से आपको इसमें इन-बिल्ट Google Assistant मिल जाता है, जिससे आप सिर्फ आवाज देकर ही टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं. साथ ही Chromecast सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप अपने फोन या लैपटॉप से आसानी से कंटेंट वायरलेस तरीके से टीवी पर कास्ट कर सकते हैं.
- ऑडियो की बात करें तो Kodak ने इसमें 40W का स्पीकर सिस्टम दिया है, जो Dolby Digital Plus और सराउंड साउंड सपोर्ट के साथ आता है.
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0, डुअल-बैंड Wi-Fi, HDMI पोर्ट्स और USB पोर्ट्स जैसे सभी जरूरी ऑप्शन मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: 4K, OLED, HDR… आखिर 2026 में टीवी खरीदते समय क्या-क्या देखें? ये गाइड आएगी काम
