ChatGPT में कैसे एडिट करें DALL-E इमेज, यहां जानें

ChatGPT के टूल में DALL-E की मदद से यूजर्स आसानी से इमेज जेनरेट कर सकते हैं और चैट से बाहर आये बिना उसे आसानी से एडिट कर सकते हैं. आइए जानें कैसे-

How To Edit Dall-E-AI Image in ChatGPT : ओपनएआई के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल चैटजीपीटी दिनोंदिन पॉपुलर हो रहा है. दुनियाभर में लाखों यूजर्स इसका उपयोग कर रहे हैं. चूंकि, दुनिया की लगभग सभी बड़ी टेक कंपनियां एआई की रेस में कूद चुकी हैं, ऐसे में चैटजीपीटी को अब गूगल जेमिनी, एक्स के ग्रोक और माइक्रोसॉफ्ट के कोपायलट जैसे टूल्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने को मिल रहा है.

यही वजह है कि ओपनएआई अपने चैटजीपीटी को दिन पर दिन नये फीचर्स से लैस करता जा रहा है. इसी बीच कंपनी ने अपने यूजर्स को प्लैटफॉर्म पर ही DALL-E एआई इमेज एडिटर को यूज करने की सुविधा दी है. बता दें कि डॉल-ई ओपनएआई का लेटेस्ट जेनरेटिव एआई-आधारित टेक्स्ट-टू-इमेज मॉडल है. यह छोटी से छोटी जानकारी को बेहद विस्तृत और सटीक इमेज में बदलने में सक्षम है.

ChatGPT का यह नया फीचर आपके सवालों का बोल कर देगा जवाब, अब आपका काम होगा और भी आसान

चैटजीपीटी के इस टूल में DALL-E की मदद से यूजर्स इमेज को आसानी से जेनरेट कर पाएंगे और चैट से बाहर आये बिना उसे आसानी से एडिट भी कर सकते हैं. एआई के फील्ड में काम करनेवाली कंपनी ने हाल ही में एक्स (पुरानेवाले ट्विटर) पर एक पोस्ट में एडिट करने की सुविधा के बारे में जानकारी को लेकर घोषणा की है.

ओपनएआई ने अपने पोस्ट में कहा- अब आप iOS, एंड्रॉयड और वेब पर ChatGPT टूल में DALL-E इमेज को एडिट कर सकेंगे. कंपनी ने बताया कि यूजर्स इमेज का कोई हिस्सा चुनकर उसे एडिट कर सकते हैं और नये प्रॉम्प्ट को दोबारा एंटर फीड कर सकते हैं.

Sam Altman की OpenAI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वापसी, 3 महीने पहले हुए थे बाहर

ChatGPT में DALL-E इमेज कैसे एडिट कर सकते हैं?

चैटजीपीटी में डॉल-ई इमेज एडिट करने के लिए आपको सबसे पहले प्रॉम्प्ट दर्ज कर DALL-E का उपयोग कर ChatGPT में इमेज जेनरेट करना है
अब इमेज पर टैप करें और एडिट ऑप्शन चुनें

अब एक नया इंटरफेस नजर आयेगा, जो यूजर्स को इमेज को एडिट करने की सुविधा देता है
अब सेलेक्ट टूल काे यूज कर इमेज के उन हिस्सों को हाइलाइट करें, जिन्हें आपको एडिट करने की चाहत है

अंत में आपको नये प्रॉम्प्ट को दर्ज कर ‘सेव’ विकल्प चुन लेना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >