Jio vs Airtel: भारत में Jio और Airtel देश की दो सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां हैं. दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मंथली से लेकर तीन महीने, छह महीने और सालाना रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती हैं. इन प्लान्स में डेटा, कॉलिंग और SMS जैसे बेनिफिट्स कीमत के हिसाब से बदलते रहते हैं. खास बात यह है कि दोनों कंपनियां 859 रुपये की एक जैसी कीमत में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही हैं. ऐसे में कीमत तो बराबर है, लेकिन बेनिफिट्स में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है. इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम आपको जियो और एयरटेल के 859 रुपये वाले 84 दिन के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकें.
जियो का 859 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 859 Prepaid Plan
जियो अपने यूजर्स को 859 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा कंपनी यूजर्स को दे रही है. वहीं, अगर आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में JioTV, 50GB JioAICloud स्टोरेज, 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, 2 महीने JioHome कनेक्शन का फ्री ट्रायल और पूरे 18 महीने के लिए Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. यानी अनलिमिटेड डेटा से लेकर बेनिफिट्स भी अनलिमिटेड मिलेंगे.
एयरटेल 859 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 859 Prepaid Plan
जियो की तरह एयरटेल के पास भी 859 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. एयरटेल के इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा तो मिलेगा, लेकिन डेली डेटा सिर्फ 1.5GB ही मिलेगा. वहीं, एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में कंपनी यूजर्स को फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री रिवार्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस का फायदा दे रहा है.
कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदा?
देखा जाये तो, दोनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स को 859 रुपये में अच्छे बेनिफिट्स दे रही है. लेकिन डेटा के हिसाब से जियो ज्यादा फायदा दे रही है. जियो जहां डेली 2GB दे रही है, तो वहीं एयरटेल सिर्फ 1.5जीबी डेटा दे रहा है. ऐसे में अगर आप डेटा का फायदा चाहते हैं, तो फिर आप जियो का प्लान अच्छा ऑप्शन है. वहीं, एआई बेनिफिट्स दोनों ही कंपनियां यूजर्स को दे रही है, ऐसे में आप अपने हिसाब से एआई प्लेटफॉर्म के लिए प्लान सेलेक्ट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 300 से कम में जोरदार रिचार्ज प्लान किसका?
यह भी पढ़ें: Jio के इस पोस्टपेड प्लान में 4 SIM रहेंगे एक्टिव, कॉलिंग-डेटा से लेकर Netflix-Prime और AI सब मिलेगा फ्री
