Jio या Airtel? ₹355 में किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद

अगर आप Jio और Airtel के ₹355 वाले प्लान के बीच कन्फ्यूज हैं, कि किसमें ज्यादा बेनेफिट्स मिलेगा, तो ये खबर आपके लिए है. यहां दोनों कंपनियों के प्लान में मिलने वाले फायदे के बीच तुलना की गई है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सही प्लान चुन सकते हैं.

Reliance Jio और Bharti Airtel के बीच टेलीकॉम सेक्टर में हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. दोनों कंपनियां लगभग हर प्राइस रेंज में अपने-अपने प्लान्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करती हैं. यहां तक की दोनों कंपनियों के कुछ प्लान्स की कीमत भी एक जैसी है. हालांकि, उनमें बेनेफिट्स अलग-अलग मिलते हैं. ऐसा ही एक प्लान है 355 रुपये वाला. जियो और एयरटेल दोनों ही इस कीमत पर 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहे हैं, लेकिन दोनों के प्लान्स में बेनेफिट्स अलग-अलग मिलते हैं. आइए जानते हैं जियो और एयरटेल के 355 रुपये वाले प्लान में क्या बेनेफिट्स मिलते हैं और किसका प्लान ज्यादा फायदेमंद है.

Reliance Jio ₹355 प्लान के फायदे

Jio का ₹355 वाला प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कंपनी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और टोटल 25GB डेटा का फायदा देती है. इसके अलावा, Jio इस प्लान में कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जिसमें JioHotstar Mobile का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज और 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro (कीमत ₹35,100) का एक्सेस भी ऑफर कर रही है, जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज और अन्य AI फीचर्स शामिल हैं.

जियो 355 रुपये प्लान बेनेफिट्स

Bharti Airtel ₹355 प्लान के फायदे

Airtel का ₹355 वाला प्लान भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी कंपनी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, टोटल 300 SMS और टोटल 25GB डेटा का फायदा देती है. इसके अलावा, एयरटेल भी इस प्लान में एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी ऑफर कर रही है, जिसमें 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन (लगभग ₹4,000 की वैल्यू), फ्री स्पैम अलर्ट और फ्री हेलोट्यून्स शामिल है.

एयरटेल 355 रुपये प्लान बेनेफिट्स

कौन सा प्लान है बेहतर?

अगर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स और वैल्यू की बात करें, तो Reliance Jio का ₹355 वाला प्लान ज्यादा फायदे वाला नजर आता है, क्योंकि इसमें कई डिजिटल सर्विसेज और AI फीचर्स शामिल हैं. हालांकि, अगर आप Bharti Airtel के नेटवर्क या Adobe Express Premium जैसे टूल्स को प्रायोरिटी देते हैं, तो Airtel का प्लान भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: एक प्लान में पूरे परिवार का रिचार्ज, Jio-Airtel के ये पोस्टपेड प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >