Jio vs Airtel: किसका न्यू ईयर ऑफर ज्यादा दमदार, खुद देख लीजिए

Jio vs Airtel: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने अपने-अपने सब्सक्राइबर्स के लिए हाल ही में New Year 2025 ऑफर प्लान पेश किया है. दोनों में कौन सा प्लान है फायदेमंद, आइए जानते हैं-

Jio vs Airtel: रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही देश की शीर्ष टेलीकॉम कंपनियां है. दोनों ही कंपनियों के पास करोड़ों की संख्या में यूजर्स मौजूद हैं. दोनों कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए 2025 प्लान की शुरुआत कर दी है. हाल ही में दोनों कंपनियों ने अपने यूजर्स के लिए New Year 2025 प्लान पेश किया है. जियो और एयरटेल ने नये साल के मौके पर सस्ता और किफायती रीचार्ज प्लान पेश किया गया है. आइए देखें कि इनमें कौन सा प्लान यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है.

Reliance Jio 2025 Plan Offer

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में ₹2025 का नया प्रीपेड प्लान जोड़ा है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को 200 दिनों की वैधता मिलती है, जिसके दौरान वे किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं.

यह प्लान 5G डेटा की सुविधा भी देता है, जिसमें डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. इसके अलावा, ग्राहकों को रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे. इस प्लान में अतिरिक्त फायदे के तौर पर जियो ग्राहकों को AJIO के ₹500 के कूपन और स्विगी के ₹150 के कूपन का लाभ भी मिलेगा.

Airtel Rs 398 Plan Offer

भारती एयरटेल ने 398 रुपये का प्लान पेश किया है. इस रीचार्ज प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है. यह एक मंथली प्लान है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग सर्विस मिलती है.

साथ में, डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिये जाते हैं. ओटीटी लवर्स को इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. अगर आप अलग से डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मंथली सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको इसके लिए कम से कम 149 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

Jio Recharge Plan: बंद होने वाला है 500GB डेटा वाला जियो का यह प्लान

Airtel New Offer: जियो के बाद एयरटेल ने लॉन्च किया धाकड़ प्लान, 398 रुपये में मिलेंगे ये बेनिफिट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >