350 रुपये के आसपास वाले प्रीपेड प्लान उन लोगों की पहली पसंद है, जिन्हें कम बजट में भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे महीने की वैलिडिटी चाहिए होती है. ऐसे में Jio और Airtel दोनों के पास 355 रुपये वाला एक प्लान मौजूद है. लेकिन जब आप तुलना करने बैठते हैं तो मामला सिर्फ कीमत का नहीं रह जाता. दोनों कंपनियां अपने-अपने तरीके से यूजर्स को अलग इकोसिस्टम की तरफ खींचने की कोशिश करती हैं. अब सवाल ये है कि आखिर दोनों में कितना अंतर है और आपके लिए कौन सा प्लान ज्यादा फायदे का सौदा साबित होगा? आइए जानते हैं.
Jio का 355 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ में 25GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं. लेकिन असली मजा इसके एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में है. रिचार्ज के साथ 3 महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. इससे आप फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा 50GB स्टोरेज वाला JioAICloud भी मिलता है. इतना ही नहीं, आपको 18 महीने तक का Google Gemini Pro ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें AI फीचर्स और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 548 रुपये में 84 दिन चलेगा रिचार्ज, कॉलिंग के साथ डेटा भी
Airtel का 355 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रीजन के हिसाब से SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. लेकिन बात सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं है. Airtel इस प्लान के साथ Adobe Express Premium का फायदा भी दे रहा है. यह खासकर कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइनिंग या सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के काफी काम आ सकता है. इसके अलावा कंपनी का ‘The Safe Network’ फीचर भी मिलता है, जो AI की मदद से स्पैम कॉल्स, फर्जी लिंक और बैंकिंग OTP फ्रॉड जैसी चीजों से सेफ रखने की कोशिश करता है.
Jio ₹355 vs Airtel ₹355 Plan: आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
अगर दोनों प्लान्स को ध्यान से देखें, तो फायदे लगभग एक जैसे लगते हैं. लेकिन आखिर में फैसला आपकी जरूरत पर ही टिका है. अगर आपको ज्यादा एक्स्ट्रा बेनिफिट्स और साथ में मिलने वाले फायदे पसंद हैं, तो Jio का 355 रुपये वाला प्लान ज्यादा मजेदार डील साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ मिलता है.
वहीं, अगर आप बिना ज्यादा शर्तों वाला सीधा-सादा रिचार्ज चाहते हैं, तो Airtel का प्लान ज्यादा क्लियर और आसान ऑप्शन है. अगर आप सिर्फ 24 रुपये ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार हैं, तो Airtel का 379 रुपये वाला प्लान भी जरूर देख सकते हैं, क्योंकि वैल्यू के मामले में यह 355 रुपये वाले प्लान से एक कदम आगे निकल जाता है.
यह भी पढ़ें: 25GB डेटा या Unlimited 5G? जानें Airtel के 355 और 379 रुपये प्लान में कौन है बेस्ट
