दिल खुश कर देगा Jio का 72 दिनों वाला प्लान, सस्ते में मिल रहा 164GB डेटा और JioHotstar

Jio का ₹749 प्रीपेड प्लान कई बेनिफिट्स के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS 72 दिनों के लिए मिलते हैं. इस प्लान में यूजर्स को एक्स्ट्रा 20GB डेटा भी ऑफर किया जा रहा है.

Jio: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ो यूजर्स के लिए एक से बढ़ कर एक रिचार्ज प्लान्स लाती रहती है. जियो के पोर्टफोलियो में महंगे से लेकर किफायती रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. जियो अपने यूजर्स के बजट का ध्यान रखते हुए कई ऐसे प्लान्स लेकर आई है जिनमें अनलिमिटेड वॉइस कालिंग, डेटा और OTT का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है.

अगर आप भी उन जियो यूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है तो जियो का 749 रुपये वाला प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए विस्तार से जानते है इस प्लान में क्या क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं.

Jio का 749 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के ₹749 वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा इंटरनेट दिया जा रहा है. खास बात यह है कि इस प्लान में ग्राहकों को खुश करने के लिए एक्स्ट्रा 20GB डेटा फ्री दिया जा रहा है. इसके अलावा, जियो के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है.

इतना ही नहीं, इस प्लान में रोजाना 100 SMS भी दिए जा रहे हैं. इस प्लान की वैधता 72 दिनों की है और इसमें कुल 144GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. वहीं, 20GB का अतिरिक्त मुफ्त डेटा मिलाकर कुल 164GB डेटा इस प्लान में उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें: Jio के इन 3 प्लान्स में मिल रहा फुल OTT का मजा, JioHotstar से लेकर ZEE5 तक सब ₹200 के अंदर

इसके अलावा इस प्लान में कई अन्य फायदे भी दिए जा रहे हैं, जिनमें 90 दिनों की JioHotstar मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन शामिल है. साथ ही, यूजर्स को 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज का लाभ भी मिलेगा. JioHotstar की सब्सक्रिप्शन एक बार के लिए और सीमित समय तक उपलब्ध ऑफर है. इसके साथ ही JioTV का सब्सक्रिप्शन भी प्लान में शामिल है.

किन यूजर्स के लिए यह प्लान है बेस्ट? 

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो ज्यादा डेटा खर्च करते है. साथ ही इस प्लान का फायदा यह भी है कि इसमें आपको 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जो हर महीने रिचार्ज करने की टेंशन को दूर करता है. इस प्लान एंटरटेनमेंट लवर्स को ध्यान में रखते हुए 90 दिनों के लिए  JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है.

यह भी पढ़ें: Jio के 84 दिनों वाले ये तीन प्लान्स दे रहे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹1000 से भी कम

यह भी पढ़ें: Jio के 72 दिनों वाले प्लान ने कर दी एयरटेल-वीआई की हवा टाइट, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 164GB डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >