Jio ने करा दी झमाझम डेटा की बारिश, मात्र इतने रुपये में मिलेगा 200 दिनों तक 500GB डेटा

Jio Recharge Plan: अगर आप जियो यूजर हैं तो यह प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इस प्लान में आपको 200 दिनों की वैधता के साथ कुल 500GB डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलता है. इसके अलावा, इस प्लान में अन्य बेनिफिट्स भी शामिल हैं.

Jio Recharge Plan: जब भी रिचार्ज करवाने की बारी आती है तो यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा प्लान सबसे बेहतर रहेगा. बहुत सारे लोग जानते ही नहीं किस प्लान में उन्हें काम कीमत में ढेरों फायदे मिलेंगे. कई बार लोग पुराने प्लान को ही फिर से एक्टिवेट कर लेते हैं और नए ऑफर्स या बेनिफिट्स का फायदा नहीं उठा पाते.

इसी वजह से आज हम आपको जियो के एक खास प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी कीमत 2,025 रुपये है और यह 200 दिनों की लंबी वैधता के साथ आता है. इस प्लान में कई शानदार बेनिफिट्स दी जा रही हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG सीरीज देखने का Jio ने कर दिया जुगाड़, इन रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा फ्री JioHotstar

Jio का ₹2025 वाला प्लान 

जियो का यह प्लान 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 500GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. यूजर्स को प्रतिदिन 2.5GB 5G डेटा उपयोग करने की सुविधा दी जाती है. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मुफ्त दिए जाते हैं. इस प्लान में मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है. इसमें 90 दिनों के लिए फ्री JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और Jio Cloud स्टोरेज दिया जा रहा है.

क्यों इस प्लान को चुनना है फायदेमंद?

अगर आप ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो लंबे समय तक फायदे दे तो Jio का ₹2025 वाला प्लान एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह प्लान लगभग छह महीने तक की टेंशन खत्म कर देता है और यूजर्स को बिना किसी रुकावट के सेवाएं मिलती हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, भरपूर डेटा और OTT की सुविधा भी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Jio दे रहा 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 912GB डेटा, कीमत जान Airtel-Vi ने भी टेके घुटने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >