₹1299 में फ्री Netflix, Gemini AI और अनलिमिटेड डेटा, Jio के प्लान में मिलेगा बहुत कुछ

अगर आप Jio यूजर हैं और फ्री में Netflix देखना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए कंपनी का 1299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ कंपनी फ्री Netflix और कई सारे फायदे दे रही है. जानिए इस प्लान के सारे बेनेफिट्स.

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम Reliance Jio अपने करोड़ों यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग-डेटा वाले ही प्लान्स ऑफर नहीं करती, बल्कि फ्री एंटरटेनमेंट वाला फुल ऑन पैकेज भी पेश करती है. इन्हीं में से एक प्लान है 1299 रुपये वाला, जो खास Netflix लवर्स, लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा चाहने वाले यूजर्स के लिए लाया गया है. इस प्लान में कंपनी लंबी वैलिडिटी के साथ फ्री में Netflix का सब्सक्रिप्शन दे रही है. इतना ही नहीं, इस प्लान में कई सारे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी मिलेंगे.

जियो का 1299 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स

जियो अपने 1299 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इस दौरान सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. साथ ही अगर आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा देगी.

जियो का 1299 रुपये वाला प्लान

क्या मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स?

इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 84 दिनों के लिए Netflix (Mobile) का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दे रही है, जिससे आप अपने पसंदीदा शो और मूवीज का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar, JioTV और 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज जैसे फायदे मिलेंगे.

इतना ही नहीं, इस प्लान में फ्री एआई का फायदा भी मिलेगा. कंपनी पूरे 18 महीनों के लिए फ्री Google Gemini और साथ में टोटल 5000GB फ्री गूगल स्टोरेज का फायदा भी दे रही है. फ्री Google Gemini एक्टिवेट करते ही फ्री स्टोरेज भी आपके अकाउंट में एड हो जाएगा.

किसके लिए परफेक्ट है प्लान?

जियो का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो एक ही प्लान में लंबी वैलिडिटी से लेकर अनलिमिटेड डेटा और मैसेजिंग के साथ-साथ फ्री एंटरटेनमेंट और एआई का फायदा चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹150 से भी सस्ता प्लान, 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ Jio दे रहा डेटा और OTT का कॉम्बो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >