Jio Recharge Plans Under 200: अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और Free OTT सब्सक्रिप्शन

Jio Recharge Plans Under 200: Jio के 200 रुपये से कम वाले रिचार्ज प्लान्स में मिल रही है अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना डेटा और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स. जानिए कौन-से हैं ये सस्ते और दमदार प्लान्स

Jio Recharge Plans Under 200: टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती कीमतों के बीच Jio ने अपने यूजर्स को राहत देने के लिए 200 रुपये से कम में कई शानदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं. जहां एक ओर कुछ सस्ते प्लान्स बंद हो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर Jio अब भी ऐसे विकल्प दे रहा है जो अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाओं से भरपूर हैं.

Jio के सस्ते प्लान्स: डेटा + कॉलिंग + SMS

Jio का एक लोकप्रिय प्लान ₹198 में आ���ा है जिसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इस प्लान की वैधता 14 दिन है. इसके साथ ही JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. कुछ यूजर्स को अतिरिक्त 5GB डेटा भी मिलता है, जो इसे और आकर्षक बनाता है.

अनलिमिटेड डेटा अपग्रेड प्लान्स

अगर आप सिर्फ डेटा के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं, तो Jio के पास ₹151, ₹101 और ₹51 के प्लान्स हैं:

  • ₹151 प्लान: अनलिमिटेड 5G + 9GB 4G डेटा
  • ₹101 प्लान: अनलिमिटेड 5G + 6GB 4G डेटा
  • ₹51 प्लान: अनलिमिटेड 5G + 3GB 4G डेटा

इनकी वैधता आपके एक्टिव प्लान के अनुसार होती है, यानी ये ऐड-ऑन की तरह काम करते हैं.

एंटरटेनमेंट के लिए Jio के धमाकेदार प्लान्स

OTT लवर्स के लिए Jio के पास ₹200 से कम में कई एंटरटेनमेंट प्लान्स हैं:

  • ₹175 प्लान: 10GB डेटा + Zee5 और SonyLIV का फ्री सब्सक्रिप्शन (28 दिन)
  • ₹195 प्लान: 15GB डेटा + JioHotstar सब्सक्रिप्शन (90 दिन)
  • ₹100 प्लान: 5GB डेटा + JioHotstar सब्सक्रिप्शन (90 दिन)

ये प्लान्स उन यूजर्स के लिए परफेक्ट हैं जो कम कीमत में मनोरंजन की पूरी दुनिया चाहते हैं.

महंगे रिचार्ज के स्मार्ट चॉइस

Jio ने ₹200 से कम में जो प्लान्स पेश किए हैं, वे न सिर्फ बजट-फ्रेंडली हैं बल्कि यूजर्स की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं- चाहे वो डेटा हो, कॉलिंग या OTT सब्सक्रिप्शन. आने वाले समय में अगर रिचार्ज महंगे होते हैं, तो ये प्लान्स एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकते हैं.

Jio के इस प्लान में मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और OTT का मजा, कीमत जान कहेंगे ‘इतना सस्ता’

Jio के सबसे सस्ते प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और JioTV का फ्री ऐक्सेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >