Jio के इस प्लान में मिलेगी 200 दिन वैलिडिटी, 500GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio का ₹2025 प्रीपेड प्लान 200 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कुल 500GB डेटा, रोजाना 2.5GB लिमिट, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. साथ ही, Jio Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और Google Gemini का ₹35,100 वैल्यू वाला ऑफर भी शामिल है.

जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ₹2025 प्रीपेड रिचार्ज प्लान रखा है, जिसमें लंबी वैलिडिटी और ढेरों बेनेफिट्स मिलते हैं. यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता से बचना चाहते हैं और कॉलिंग और डेटा दोनों का फायदा उठाना चाहते हैं.

200 दिन की वैलिडिटी

इस प्लान में यूजर्स को पूरे 200 दिन की वैलिडिटी मिलती है, यानी छह महीने से भी ज्यादा समय तक रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स

इसमें कुल 500GB डेटा दिया गया है. रोजाना 2.5GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग की सुविधा भी शामिल है.

SMS और सब्सक्रिप्शन

यूजर्स को रोजाना 100 SMS भेजने का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान के साथ JioHotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और Google Gemini का ₹35,100 वैल्यू वाला सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है.

कहां मिलेगा यह प्लान

यह रिचार्ज जियो के ऑफिशियल पोर्टल और ऐप पर उपलब्ध है. इसे सीधे ऑनलाइन एक्टिवेट किया जा सकता है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio का मिड-टर्म पैक- बजट-फ्रेंडली और पैसा वसूल, देखें फायदे

यह भी पढ़ें: 70 दिनों तक चलेगा Jio का ये प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेली डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >