895 रुपये में Jio दे रहा 11 महीने की वैलिडिटी, खास है यह प्लान

Jio Special Plan: जियो के इस स्पेशल प्लान में कॉलिंग, डेटा, एसएमएस और कई दूसरे बेनिफिट्स लॉन्ग टर्म की वैलिडिटी के लिए मिलते हैं.

Jio Ka Sasta Recharge: रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई रीचार्ज प्लान आते हैं. इनके साथ ही, कंपनी कुछ स्पेशल प्लान्स भी ऑफर करती है, जो खास यूजर्स के लिए होते हैं. जियो का एक ऐसा ही प्लान 895 रुपये की कीमत में आता है.

लॉन्ग टर्म की वैलिडिटी पर कॉलिंग, डेटा और एसएमएस

जियो के इस प्लान में कॉलिंग, डेटा, एसएमएस और कई दूसरे बेनिफिट्स लॉन्ग टर्म की वैलिडिटी के लिए मिलते हैं. इन सभी सुविधाओं के साथ जियो एनिवर्सरी ऑफर के तहत एक्स्ट्रा डेटा, ओटीटी का ऐक्सेस और वाउचर्स फ्री मिलेंगे. यह प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

28 दिनों की 12 साइकल

जियो के इस प्लान में 28 दिनों की 12 साइकल की वैलिडिटी ऑफर की जाती है. इस तरह आपको 11 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी मिलेगी. यह प्लान 24GB डेटा के साथ आता है. यह डेटा पूरी वैलिडिटी के लिए मिलेगा. कंपनी हर 28 दिनों पर आपको 2GB डेटा ऑफर करेगी. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है.

JioPhone यूजर्स के लिए

यह प्लान 28 दिनों के लिए 50 एसएमएस भी ऑफर करता है. यह एसएमएस पैक हर 28 दिन पर मिलेगा. इस पैक में एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर किये जाते हैं. कंपनी जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का ऐक्सेस दे रही है. ध्यान रखने की बात यह है कि ये प्लान JioPhone यूजर्स के लिए है.

जियो का 336 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

जियो के सामान्य यूजर्स इस प्लान का फायदा नहीं उठा सकते हैं. हालांकि नॉर्मल जियो यूजर्स के लिए 1899 रुपये का प्लान है. इस प्लान में जियो यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी के लिए 24GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. यह प्लान भी OTT के ऐक्सेस बेनिफिट्स के साथ आता है.

Cheapest JIO Recharge: 200 रुपये से सस्ता यह धमाकेदार प्लान बना सबकी पसंद, जी भरकर करें बातें और चलाएं इंटरनेट

Jio Recharge Plan: एक रीचार्ज के बाद सालभर की छुट्टी, 2.5GB डेली डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स

200 रुपये से सस्ता यह जियो रीचार्ज हर दिन देगा 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

JIO Cheapest Recharge Plan: 3 महीने के लिए रीचार्ज से टेंशन से छुटकारा, ये है जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >