अब सेटिंग्स और डायल कोड की जरूरत नहीं, MyJio ऐप से ही मैनेज कर पाएंगे कॉल फॉरवार्डिंग

टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने MyJio ऐप में नया फीचर जोड़ दिया है. यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही वॉइस और वीडियो कॉल्स की कॉल फॉरवार्डिंग सेट कर सकते हैं. यानी अब इसके लिए फोन की डिफॉल्ट सेटिंग्स या डायलर कोड का सहारा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में.

जियो ने चुपचाप अपनी MyJio ऐप में एक नया फीचर जोड़ दिया है. अब यूजर्स सीधे ऐप के जरिए कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स को मैनेज कर सकते हैं. पहले लोगों को इसके लिए फोन की डिफॉल्ट सेटिंग्स या डायलेर कोड्स का इस्तेमाल करना पड़ता था, जो थोड़ा झंझट भरा काम था. इस अपडेट के साथ अब आप वॉइस और वीडियो कॉल फॉरवर्डिंग ऑप्शन सीधे ऐप में ही सेट कर सकते हैं. लेकिन इस फीचर के साथ एक खास शर्त जुड़ी है, जो यूजर्स की एक्सेस पर असर डाल सकती है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

MyJio ऐप में ही मिलेगा कॉल फॉरवार्डिंग सेटिंग

Jio ने अब अपने MyJio ऐप में कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स की सुविधा दे दी है. इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है. बस ऐप में ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले अपने फोन में MyJio ऐप खोलें.
  • ऐप के होम स्क्रीन पर ऊपर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
  • प्रोफाइल में जाकर Mobile Settings ऑप्शन पर जाएं.
  • अब Service Settings पर टैप करें.
  • इसके बाद Call Forwarding ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आखिर में Voice and Video कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स में जाएं और अपनी पसंद के अनुसार ऑप्शन सेट करें.

इसमें आपको कई कॉल फॉरवर्डिंग ऑप्शन्स मिलेंगे जैसे Always Forward, When Busy, When Unreachable, और When Unanswered. ये वही ऑप्शन्स हैं जो आमतौर पर आपके फोन की कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग में होते हैं. लेकिन अब आप इन्हें सीधे Jio ऐप से भी सेट कर सकते हैं. ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें फोन की सेटिंग्स में गड़बड़ करना मुश्किल लगता है या जो USSD कोड याद नहीं रख पाते. अब सीधे ऐप से ही कॉल फॉरवर्डिंग कंट्रोल करना काफी आसान हो गया है.

मोबाइल डेटा कनेक्शन पर ही काम करेगा ये फीचर

MyJio ऐप में कॉल फॉरवर्डिंग के कंट्रोल्स शामिल करना आसान तो है, लेकिन इसमें एक बड़ी लिमिटेशन है. ये फीचर केवल तभी एक्टिव होता है जब आप मोबाइल डेटा से कनेक्ट होते हैं. अगर कोई यूजर WiFi पर रहते हुए कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स बदलने की कोशिश करता है, तो ऐप उन्हें पहले मोबाइल डेटा पर स्विच करने के लिए कहता है. ऐसा इसलिए लगता है कि Reliance Jio यह रिक्वेस्ट अपने नेटवर्क के जरिए ही प्रोसेस कर रहा है, बजाय इसके कि ऐप लेवल पर इसे बाहरी इंटरनेट कनेक्शन से बदलने दे.

आसान शब्दों में इसका मतलब यह है कि अगर आप ऐप के जरिए कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग बदलना चाहते हैं तो पहले WiFi ऑफ करके मोबाइल डेटा ऑन करना पड़ेगा.

तंत्रा कोड पॉडकास्ट

यह भी पढ़ें: Jio का 56 दिन वाला प्लान, कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेगा फ्री OTT और AI

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >