Jio Free Offer: मुकेश अंबानी की कंपनी दे रही 3 महीने के रीचार्ज पर 3 महीने का रीचार्ज फ्री, ऑफर जानकर झूम उठेंगे आप

Jio Free Offer: जियो ने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए Jio Home नाम से नया ऑफर शुरू किया है. अब 3, 6 या 12 महीने के प्लान लेने पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी. जानिए किन प्लान्स पर कितने दिन फ्री मिलेंगे.

Jio Free Offer: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी तीन महीने के जियो रीचार्ज पर तीन महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है. जियो का यह ऑफर ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए आया है. Jio Home के तहत अब जो भी ग्राहक 3 महीने, 6 महीने या 12 महीने के प्लान चुनते हैं, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है. यानी अब इंटरनेट की स्पीड के साथ वैलिडिटी भी डबल मिलेगी!

JioFiber अब बना JioHome

Reliance Jio ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विसेज को रीब्रांड करके JioHome नाम दिया है. इसके तहत अब AirFiber और Fiber सर्विस दोनों शामिल होंगी. साथ ही, इन सभी प्लान्स के साथ कंपनी दे रही है फ्री अतिरिक्त वैलिडिटी, जो सिर्फ लिमिटेड पीरियड के लिए है.

यह भी पढ़ें: Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी

यह भी पढ़ें: 13 रुपये रोज के खर्च में JIO दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन Free

किस प्लान पर कितना फ्री बेनिफिट?

प्लान वैलिडिटीप्लान रेंजएक्स्ट्रा वैलिडिटी
3 महीने ₹399 से शुरू3 महीने फ्री
6 महीने ₹699 से शुरू15 दिन फ्री
12 महीने ₹999 से शुरू30 दिन फ्री
Jio home Plans & Offers

स्पीड ऑप्शन: 30Mbps से लेकर 300Mbps+ तक

स्टार्टिंग प्राइस: ₹399 (30Mbps)

यूजर्स को क्या फायदा होगा?

बिना एक्स्ट्रा पेमेंट के लंबा इंटरनेट ऐक्सेस

OTT और स्मार्ट होम ऐक्सेस जैसे फायदे ज्यों के त्यों

एक बार में लंबा रीचार्ज, यानी बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म

ऑफर सीमित समय के लिए, जल्द करें सब्सक्रिप्शन.

यूजर्स को सलाह दी जाती है कि कोई भी रीचार्ज प्लान चुनते समय उसमें मिलनेवाले बेनिफिट्स को अच्छी तरह जान और समझ लें और रीचार्ज प्लान को ऑफिशियल वेबसाइट या पार्टनर स्टोर से ही सब्सक्राइब करें.

यह भी पढ़ें: IPL हो रहा है आज से फिर शुरू! Jio इन 3 प्लान्स में दे रहा फ्री JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, फटाफट कर लें रिचार्ज

यह भी पढ़ें: Jio अपने 49 करोड़ यूजर्स पर मेहरबान, 100 रुपये वाले प्लान में मिल रहा है 299 रुपये वाले प्लान का फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >