Jio Diwali Dhamaka: जियो का दिवाली धमाका, 999 रुपये का जियोभारत 4जी फोन 699 रुपये में मिलेगा

Jio Diwali Dhamaka: सीमित अवधि के इस ऑफर में, 999 रुपये का जियोभारत मोबाइल फोन अब 699 रुपये की विशेष कीमत पर मार्केट में उपलब्ध है.

Jio Diwali Dhamaka

रीचार्ज पर होगी 40 प्रतिशत की बचत

जियोमार्ट, अमेजन और नजदीकी स्टोर्स पर उपलब्ध

सीमित अवधि का ऑफर – 30 फीसदी की छूट के साथ उपलब्ध है जियोभारत

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने इस दीपावली, जियोभारत 4जी फोन की कीमतों में 30 फीसदी की भारी भरकम कटौती कर दी है. सीमित अवधि के इस ऑफर में, 999 रुपये का जियोभारत मोबाइल फोन अब 699 रुपये की विशेष कीमत पर मार्केट में उपलब्ध है. जियोभारत फोन को 123 रुपये में रिचार्ज कराया जा सकता है. इस मासिक टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल, 14 जीबी डेटा भी साथ मिलेगा.

123 रुपये वाला जियो का मासिक रीचार्ज प्लान दूसरे ऑपरेटर्स की तुलना में 40 प्रतिशत सस्ता पड़ता है क्योंकि अन्य नेटवर्क्स, फीचर फोन के मासिक रीचार्ज के लिए कम से कम 199 रुपये वसूल करते हैं. यह जियो के मुकाबले 76 रुपये अधिक मंहगा है. इसका मतलब है कि यदि ग्राहक हर रीचार्ज पर 76 रुपये प्रतिमाह बचाता है, तो पूरे फोन की कीमत 9 महीनों में ही पूरी हो जाएगी. एक तरह से 9 महानों के रीचार्ज के बाद जियोभारत फोन ग्राहक को फ्री का पड़ेगा.

यह सिर्फ एक फोन नहीं है, यह 2जी से 4जी पर शिफ्ट करने का एक मौका है. 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल, मूवी प्रीमियर और नई फिल्में, वीडियो शो, लाइव स्पोर्ट्स प्रोग्राम, जियोसिनेमा के हाइलाइट्स, डिजिटल भुगतान, QR कोड स्कैन जैसी सुविधाएं जियोभारत 4जी फोन में उपलब्ध हैं. जियोपे और जियोचैट जैसे प्रीलोडेड ऐप भी इस फोन में मिलेंगे. फोन को नजदीकी स्टोर्स के अलावा, जियोमार्ट या अमेजन से भी खरीदा जा सकता है.

Jio का धांसू प्लान, एक महीने में देता है 200GB डेटा

Jio Diwali Offer: जियो का धमाकेदार ऑफर, साल भर मिलेगा फ्री इंटरनेट, लेकिन यहां है ट्विस्ट

Jio का नया प्लान : एक बार रीचार्ज करें और 3 महीने से ज्यादा फ्री टॉकटाइम, हर दिन 2GB डेटा पाएं

Jio Best 5G Plan: Jio का यह प्लान बना BSNL के लिए मुसीबत, कम दाम में देता है Unlimited 5G Internet

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >