जियो का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज प्लान, कीमत 200 से कम, फायदे भर-भर के

Jio Cheapest 5G Plan: रिलायंस जियो ऑफर करता है 2026 का सबसे सस्ता 5G प्लान. ₹198 में मिलेगा 2GB डेली डेटा और 5G स्पीड. सिर्फ 14 दिन की वैलिडिटी के साथ यह ऑफर पूरे भारत में उपलब्ध है

Jio Cheapest 5G Plan: भारत में 5G की दौड़ में रिलायंस जियो ने फिर से धमाका कर दिया है. कंपनी ने ऐसा प्लान पेश किया है जो न सिर्फ सबसे सस्ता है बल्कि 5G का मजा भी देता है. महज ₹198 में मिलने वाला यह ऑफर बाकी सभी निजी टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ देता है. आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल और क्यों यह 2026 का सबसे बड़ा बजट-फ्रेंडली 5G ऑफर माना जा रहा है.

198 रुपये में 2GB डेली डेटा

जियो का नया प्लान हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा देता है. खास बात यह है कि अगर आपके पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन है और आपके इलाके में जियो का 5G कवरेज मौजूद है, तो आपको 5G स्पीड का फायदा भी मिलेगा.

सिर्फ 14 दिन की वैधता

इस प्लान की सर्विस वैधता 14 दिन यानी दो हफ्ते की है. हालांकि यह लंबी अवधि का पैक नहीं है, लेकिन उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो कम खर्च में 5G नेटवर्क को टेस्ट करना चाहते हैं.

पूरे भारत में उपलब्ध

जियो ने यह ऑफर सभी टेलीकॉम सर्किल्स में उपलब्ध कराया है. यानी चाहे आप किसी भी राज्य या शहर में हों, ₹198 वाला यह 5G पैक आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है.

5G बेनिफिट अब सिर्फ 2GB+ प्लान्स में

जियो ने हाल ही में बदलाव किया है. अब 5G बेनिफिट सिर्फ उन्हीं प्लान्स में मिलेगा, जिनमें 2GB या उससे ज्यादा डेली डेटा शामिल है. पहले यह सुविधा ₹239 से ऊपर के पैक्स में मिलती थी, लेकिन अब ₹198 वाला पैक भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

क्यों है यह प्लान खास?

कम कीमत, 5G स्पीड और डेली 2GB डेटा- इन तीनों का कॉम्बिनेशन इस प्लान को सबसे यूनिक बनाता है. यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो ज्यादा खर्च किये बिना हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio का पैसा वसूल प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगा Amazon Prime सहित 12 OTT फ्री, साथ में कॉलिंग-डेटा भी

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: 1.5 GB डेली डेटा प्लान का बड़ा मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >