Jio Airtel ने मिलकर 34.4 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े, Vi को नुकसान

Jio Airtel ने TRAI के आंकड़ों के मुताबिक मई में कुल मिलाकर 34.4 लाख मोबाइल सेवा ग्राहक जोड़े. वहीं, Vi के 9.24 लाख मोबाइल ग्राहक कम हो गए.

Jio Airtel Vi Customer TRAI Report: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के मोबाइल सेवा ग्राहकों की संख्या मई में कुल मिलाकर 34.4 लाख बढ़ी जबकि वोडाफोन आइडिया के उपयोगकर्ता आधार में गिरावट का सिलसिला इस महीने भी जारी रहा. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मंगलवार को ये आंकड़े जारी किये.

आंकड़ों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने मई में 21.9 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े जबकि भारती एयरटेल ने 12.5 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े. वहीं वोडाफोन आइडिया के 9.24 लाख मोबाइल ग्राहक इस महीने कम हो गए.

Jio Airtel Vi के टैरिफ हुए महंगे, तो BSNL के आये अच्छे दिन, ऐसे पोर्ट कराएं सिम

ट्राई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ग्राहक संख्या में इस बढ़ोतरी ने रिलायंस जियो के वायरलेस ग्राहकों की संख्या को मई में 47.46 करोड़ तक पहुंचा दिया जो अप्रैल में 47.24 करोड़ थी.

वहीं भारती एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या मई में 12.50 लाख बढ़कर 38.77 करोड़ हो गई.

कर्ज संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में गिरावट इस महीने भी जारी रही. मई में इसके मोबाइल सेवा ग्राहकों की संख्या 9.24 लाख घटकर 21.81 करोड़ रह गई.

ट्राई ने बयान में कहा, मई, 2024 के महीने में 1.2 करोड़ ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अनुरोध किया था.

इसके साथ ही नंबर पोर्टेबिलिटी के कुल अनुरोध बढ़कर मई के अंत में 98.56 करोड़ हो गए जबकि अप्रैल के अंत में यह संख्या 97.36 करोड़ थी.

पीटीआई – भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, मई, 2024 के अंत तक देश में ब्रॉडबैंड सेवा के कुल ग्राहकों की संख्या 0.72 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर के साथ 93.5 करोड़ हो गई.

Reliance Jio लायी दो सस्ते रीचार्ज प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >