Jio का धमाकेदार ऑफर: ₹799 में 3 महीने की वैलिडिटी, डेली 1.5GB डेटा और OTT एक्सेस

Jio Recharge: Jio का ₹799 वाला रिचार्ज प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और OTT एक्सेस मिलता है. जानिए पूरी डिटेल

अगर आप एक ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें कम कीमत में भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनेफिट्स मिलें, तो Jio का ₹799 वाला प्लान (Jio Recharge Plan) आपके लिए परफेक्ट है. Jio ने अपने अफोर्डेबल पैक सेगमेंट में यह शानदार ऑफर पेश किया है, जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

₹799 वाला Jio रिचार्ज प्लान: क्या-क्या मिलेगा?

  • डेटा बेनेफिट्स: यूजर्स को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। यानी कुल 126GB डेटा पूरे 84 दिनों में
  • कॉलिंग: लोकल और STD अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
  • SMS: डेली 100 SMS का फायदा पूरे वैलिडिटी पीरियड में
  • OTT और ऐप्स एक्सेस: JioTV और JioAI Cloud जैसे ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस.

यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो OTT कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं और साथ ही कॉलिंग व डेटा की जरूरत भी पूरी करना चाहते हैं.

₹189 वाला Jio प्लान: बजट में बेहतरीन विकल्प

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो Jio का ₹189 वाला प्लान भी एक अच्छा विकल्प है. इसमें:

  • डेटा: कुल 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग
  • वैलिडिटी: सीमित समय के लिए, लेकिन अफोर्डेबल सेगमेंट में लिस्टेड.

यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो स्मार्टफोन का बेसिक इस्तेमाल करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए साझा की गई है. रिचार्ज करने से पहले संबंधित टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर प्लान की पुष्टि करना बेहतर होगा. किसी भी रिचार्ज से जुड़ा निर्णय पूरी तरह उपयोगकर्ता के विवेक पर आधारित होगा. हम प्लान की कीमत, सेवाओं या शर्तों में किसी भी बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: 500 रुपये से कम में हर दिन मिलेगा 2GB डेटा और ढेरों बेनिफिट्स

Jio का 84 दिनों वाला प्लान लूट रहा महफिल, सस्ते दाम में दे रहा अनलिमिटेड फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >