Reliance Jio सिर्फ प्रीपेड ही नहीं, बल्कि पोस्टपेड सेगमेंट में भी किफायती विकल्प देता है. कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान ₹349 का है, जो हर महीने की एक बिलिंग साइकल के साथ आता है. इसमें कॉलिंग, डेटा और SMS के साथ कुछ खास ऑफर्स भी शामिल हैं.
कॉलिंग और डेटा बेनेफिट्स
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिसमें लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स शामिल हैं. डेटा के लिए इसमें 30GB लिमिट दी गई है. अगर यह लिमिट खत्म हो जाती है तो अतिरिक्त डेटा के लिए ₹10 प्रति GB चार्ज लगेगा.
SMS और वैलिडिटी
Jio के इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100 SMS मिलते हैं. यह सुविधा पूरे महीने की बिलिंग साइकल तक जारी रहती है.
ऐड-ऑन और ऑफर्स
₹349 वाले पोस्टपेड प्लान में ऐड-ऑन सपोर्ट नहीं मिलता. लेकिन इसके साथ Jio कुछ खास ऑफर्स देता है. इसमें 3 महीने तक JioHotstar सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज की सुविधा शामिल है.
किसके लिए है यह प्लान
यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे बेहतर है जो हर महीने एक निश्चित खर्च में कॉलिंग और बेसिक डेटा चाहते हैं. साथ ही OTT और क्लाउड स्टोरेज का फायदा भी इसमें मिलता है.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: Jio का सबसे पैसा वसूल रिचार्ज प्लान, ₹189 में महीने भर की वैलिडिटी
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए परफेक्ट प्रीपेड प्लान्स, Airtel-Vi-Jio दे रहे फ्री JioHotstar
